{"_id":"3e29b5f29c37a1bbf872a569d946877b","slug":"haryana-vidhansabha-website-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा की जानकारी अब वेबसाइट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा की जानकारी अब वेबसाइट पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Jun 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को वेबसाइट का शुभारंभ किया। नलवा विधायक संपत सिंह ने वेबसाइट में 1966 से अब तक की हरियाणा विधानसभा सत्र की कार्रवाई वेबसाइट में संकलित की है।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, विधायक भारत भूषण बत्तरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस एस ढिल्लो, सलाहकार (स्वास्थ्य विभाग) शिव रमन गौड़, उप-प्रधान सचिव आर एस दून व ओएसडी बी आर बेरी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
वेबसाइट पर हरियाणा विधान सभा की 6 दिसंबर, 1966 को हुई पहले सत्र की कार्रवाई तथा उस समय के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए दिखाया गया है। जिनमें विधान सभा सत्र में चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा, पंडित चिरंजीलाल शर्मा व अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा बहस में हिस्सा लेने की जानकारियां दर्शाई गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, वेब साइट पर फोटो गैलरी भी है। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के दुर्लभ चित्र, विधान सभा सदस्यों के चित्र और हरियाणा विधान सभा में दौरे पर आए पाकिस्तान के पंजाब प्रोविजनल एसेंबली के अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र भी दर्शाए गए हैं।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संपत सिंह का सराहनीय कदम है। जबकि संपत सिंह ने कहा कि वे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के विशेष आभारी हैं। जिन्होंने वेबसाइट के लिए कापी राइट का अधिकार दिया।