फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana vidhan sabha chunav 2019 result live, Two wrestlers of BJP lost election

सियासत के दंगल में सिर्फ संदीप चैंपियन, बबीता और योगेश्वर हारे, नौक्षम को भी मिली मायूसी

Fri, 25 Oct 2019 09:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Oct 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
haryana vidhan sabha chunav 2019 result live, Two wrestlers of BJP lost election
haryana Assembly elections - फोटो : अमर उजाला

सियासत के इस खेल में इस बार तीन बड़े खिलाड़ी भी मैदान में उतरे थे। इसमें एक हॉकी चैंपियन तो दो कुश्ती चैपिंयन शामिल थे। मगर जीत सिर्फ संदीप सिंह (हॉकी टीम के पूर्व कप्तान), पहलवान तो सियासी दंगल में चित्त होकर रह गए।

विज्ञापन


उन्हें इस विधानसभा चुनाव में खासी मायूसी हासिल हुई। तीनों ही भाजपा की टिकट पर मैदान में थे और भाजपा को भी उनकी जीत की पूरी आस थी। इतना ही नहीं इन तीनों खिलाड़ियों ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार तक किया था। लेकिन फिर भी जीत नहीं हो पाई।
विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भाजपा ने पेहवा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा था। यहां संदीप सिंह की टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा से थी। मनदीप पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के बेटे है और सियासत उन्हें विरासत में मिली है। जबकि हॉकी खिलाड़ी संदीप नए चेहरे थे। जीत के लिए उन्होंने खूब पसीना बहाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी प्रेमी योगराज शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर से पुराने व उभरते हॉकी खिलाड़ी उनके लिए पेहवा प्रचार के लिए पहुंचे थे। जबकि पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर भी उनके लिए प्रचार करने पेहवा आए थे। इसी का नतीजा यह रहा कि संदीप सिंह ने जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंदी मनदीप सिंह चट्ठा को 5314 वोट के अंतर से हराया।

उधर, पहलवान योगेश्वर दत्त बरौदा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने भी अपनी जीत के लिए खूब मेहनत की। समर्थकों ने भी खूब जोर लगाया। लेकिन वे कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा को वह मात नहीं दे पाए। श्रीकृष्णा हुड्डा ने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज की। हुड्डा ने योगेश्वर दत्त को 4840 के मतों से परास्त किया।

पहलवान बबीता फौगाट को भी भाजपा ने बड़ी उम्मीद के साथ दादरी सीट से चुनावी रण में उतारा था। लेकिन बबीता यहां कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। बबीता यहां तीसरे स्थान पर रही। दरअसल, यह सीट भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी सोमबीर सांगवान के नाम रही।

सोमबीर ने आजाद प्रत्याशी के रूप में यहां से 43849 वोट हासिल की। जबकि जजपा के सतपाल सिंह सांगवान 29577 वोट लेकर दूसरे और बबीता 24786 वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रही। बबीता की हार से भाजपा को खासी मायूसी हाथ लगी।

टिकटॉक और अमेरिकन रिटर्न गर्ल भी चुनाव में हारी
खिलाड़ियों के अलावा भाजपा ने टिकटॉक गर्ल सोनाली फौगाट और एक करोड़ पैकेज की नौकरी छोड़कर अमेरिका से देश वापस लौटी नौक्षम चौधरी पर भी दांव खेला था। सोनाली फौगाट को आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़वाया गया था। कुलदीप यहां से 63693 वोट लेकर जीते। जबकि सोनाली को सिर्फ 34222 वोट ही हासिल हुए।

उधर, अमेरिकन रिटर्न नौक्षम चौधरी पुन्हाना सीट से भाजपा की प्रत्याशी थी। मगर इस सीट पर 35092 वोट लेकर कांग्रेस के मोहम्मद इलियास जीते और नौक्षम 21421 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही। आजाद रहीस खान 34276 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed