फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana vidhan sabha chunav 2019, Alliance government will be formed in Haryana

गठबंधन का एलान होते ही खुशी में झूमे जजपा कार्यकर्ता, चौटाला हाउस में भी जश्न

Sat, 26 Oct 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
haryana vidhan sabha chunav 2019, Alliance government will be formed in Haryana
खुशी में झूमे जजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा और जजपा के गठबंधन से हिसार के जजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिले में जजपा के तीन विधायक चुने गए हैं। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित विधायकों के आवास पर आतिशबाजी और नाच कर जश्न मनाया। देर रात तक विधायकों के आवास जश्न का माहौल बना रहा। उधर, सिरसा में चौटाला हाउस में भी जश्न का माहौल है। जजपा समर्थक जमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन


 बता दें कि शुक्रवार देर शाम जजपा और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा हुई। साथ ही यह घोषित किया गया कि दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। जैसे ही यह घोषणा हुई, वैसे ही जजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के उकलाना, बरवाला व नारनौंद हलके से जजपा के विधायक चुनकर आए हैं।

विज्ञापन

यह बोले जोगीराम सिहाग 

बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा है कि जेजेपी व बीजेपी का गठबंधन प्रदेश के युवाओं व किसानों के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। जेजेपी की ओर से घोषणा पत्र में किए गए वादों को आधार मानकर प्रदेश के युवाओं को नौकरी में प्राथमिकताओं के अलावा दोनों दलों का कॉमन एजेंडा तय किया जाएगा, ताकि प्रदेश के विकास को गति प्रदान की जा सके। 

जहां तक प्रदेश में किसानों, गृहणियों, कर्मचारियों व आम आदमी के हितों की बात है, जेजेपी व बीजेपी गठबंधन में इसका पूरा ध्यान रखा गया है। यहां चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलकर हरियाणा प्रदेश का नव निर्माण किया जाएगा। साथ ही हरियाणा प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा व दूसरे क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विकास किया जाएगा।

हाईकमान का फैसला सही : अनूप धानक
उकलाना से विधायक अनूप धानक ने कहा कि हाईकमान ने जो फैसला किया है, सही किया है। हम सरकार के साथ मिलकर सही तरीके से काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed