फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana urban development authority, haryana cm khattar, haryana govt, haryana

हुडा की मीटिंग, CM खट्टर ने बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

Thu, 12 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
haryana urban development authority, haryana cm khattar, haryana govt, haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों के साथ बैठक में बड़े फैसले लिए हैं। बैठक में हुडा शॉपिंग सेंटर में शॉप-कम-फ्लैट (एससीएफ) को शॉप-कम-ऑफिस (एससीओ) में परिवर्तित करने की भी मंजूरी दी गई। इस संदर्भ में अधिकारियों को विस्तृत नियम बनाने के लिए कहा गया है। सरकार ने रियायती दरों पर आवंटित सामाजिक और धार्मिक संस्थानों का विस्तृत सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सर्वेक्षण कर यह पता लगाया जाएगा कि जिन संस्थाओं को जिस कार्य के लिए रियायती दर पर जमीन दी गई है, वहां पर वह काम हो रहा या नहीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संदर्भ में अफसरों को हिदायतें जारी कर दी हैं। सर्वे के बाद यह साफ हो जाएगा कि आवंटित स्थल का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए हो रहा या नहीं। सूत्रों के मुताबिक सरकार को इस संदर्भ में कई तरह की खामियों का पता चला है, जिसके बाद ये आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे पात्र धर्मार्थ संस्थानों को सहायता मुहैया करवाना है, न कि मजबूत वित्तीय स्थिति वाले संस्थानों को। इसके अलावा उन्होंने हुडा के आवासीय सेक्टरों में एक कनाल से कम क्षेत्र पर चल रहे नर्सिंग होम की संख्या का पता लगाने के लिए किए जा रहे सर्वेक्षण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हुडा की ओर से विकसित सेक्टरों में आवासीय प्लॉटों की और अधिक योजनाएं शुरू करने के भी निर्देश दिए, जिससे शहरी क्षेत्रों में लोगों को अधिक से अधिक आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय प्लॉट जारी किए जाएंगे
मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि हुडा की ओर से अगले कुछ ही दिनों में पिंजौर, पिहोवा और बहादुरगढ़ में आवासीय प्लॉट जारी किए जाएंगे। प्राधिकरण ने सिरसा और डबवाली में ऐसी योजनाएं जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बैठक के बाद हुडा की सब-कमेटी की 40वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 164.85 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed