फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top Five News 25 July 2021

हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: रेवाड़ी में जेल अधिकारियों पर गिरी गाज, हिसार में ढहाया गया मनोहर लाल का मंदिर

Sun, 25 Jul 2021 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jul 2021 06:13 PM IST
सार

इसी साल आठ मई की रात रेवाड़ी में कोविड जेल की बैरक में बंद 13 बंदी आठ फुट ऊपर लगे एक जंगले को तोड़कर फरार हो गए थे। ये सभी बंदी कोरोना पॉजिटिव थे। इन सभी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, स्नैचिंग जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। आठ से ज्यादा बंदी पकड़े जा चुके है। बाकी अभी फरार हैं। इसी मामले में जेल अधिकारियों पर गाज गिरी है। 

विज्ञापन
Haryana Top Five News 25 July 2021
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के उकलाना में किसानों ने स्वागत गेट पर लगे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। किसान अपने दो साथियों को हिरासत में लेने खफा है। वहीं फतेहाबाद जिले के जांडली गांव से किसानों ने कांवड़ यात्रा निकाली। यह कांवड़ यात्रा टीकरी बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के धरने पर जाकर संपन्न हुई। क्षेत्र में इस अनोखी कांवड़ यात्रा की चर्चा है। उधर, हिसार के नारनौल नगर परिषद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंदिर को ढहा दिया। आरोप है कि मंदिर विवादित जगह पर बना था। हाल ही में बने इस मंदिर की स्थानीय लोग पूजा करते थे। इन सबके बीच रेवाड़ी जेल अधीक्षक और जेल उप अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया। कोरोना के दौरान कोविड जेल से 13 कैदियों के भागने के मामले में इन पर कार्रवाई की गई है। आइए विस्तार से पढ़ते हैं हरियाणा की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


रेवाड़ी में जेल अधिकारियों पर गिरी गाज

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोविड-19 स्पेशल जेल से बंदियों के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी जेल अधीक्षक अनिल कुमार और जेल उप अधीक्षक नरेश गोयल को निलंबित कर दिया है। रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर स्थित फिदेडी में बन रही निर्माणाधीन जेल को कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश की पहली कोविड-19 स्पेशल जेल बनाया गया था। इसमें प्रदेशभर से 500 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव बंदियों को शिफ्ट किया गया था। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


पर्यटन निगम को घाटे से उबारने का अफसरों ने खींचा खाका

करोड़ों रुपये के घाटे में चल रहे हरियाणा पर्यटन निगम को लाभ में लाने का खाका तैयार कर लिया गया है। एक से डेढ़ साल में निगम को लाभ में लाने की योजना पर्यटन विभाग के अफसरों ने बनाई है। कोरोना के कारण और आर्थिक तंगी आने पर सरकार ने निगम को 35 करोड़ का अनुदान दिया है। जिससे कर्मचारियों को तीन-चार महीने का रुका हुआ वेतन, ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट की राशि दी गई। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने सीएम व डिप्टी सीएम के पोस्टरों पर कालिख पोती

हिसार जिले के उकलाना में रविवार को किसानों ने उकलाना के स्वागत द्वार पर लगे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यमंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। किसान नेताओं ने कहा कि यह कार्य उन्होंने अपने दो किसान साथियों को हिरासत में लेने के विरोध में किया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उकलाना के राजकीय कॉलेज में राज्य मंत्री अनूप धानक का कार्यक्रम था। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

मनोहर लाल का मंदिर ढहाया गया

अवैध कब्जे के संबंध में लोगों ने अनूठा तरीका इजाद कर लिया है। यहां लोगों ने नगर परिषद की जमीन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मंदिर बना लिया और पूजा भी करने लगे। हालांकि शुक्रवार शाम को नगर परिषद ने मंदिर को हटा दिया। मामला कुछ यूं है। करीब 15 दिन पहले नगर परिषद की अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई में 50 से ज्यादा परिवारों को बेघर होना पड़ा था। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

फतेहाबाद में निकाली कांवड़ यात्रा

हर साल शिव भक्त सावन महीने में गंगाजल की कांवड़ लेकर आते हैं। इस बार कोरोना महामारी के कारण कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है। मगर किसान आंदोलन चल रहा है। इसलिए सावन के महीने में युवाओं ने किसान आंदोलन में जल व मिट्टी सेवा के रूप में कांवड़ ले जाने का फैसला लिया है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed