फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Posters of many leaders were painted black In Uklana

हिसार: उकलाना में किसानों ने सीएम व डिप्टी सीएम के पोस्टरों पर कालिख पोती, इस वजह से उठाया ये कदम

Sun, 25 Jul 2021 03:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jul 2021 03:44 PM IST
सार

स्वागत द्वार पर लगी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्य मंत्री अनूप धानक की फोटो पर कालिख पोत दी। किसान नेताओं ने कहा कि राज्य मंत्री ने जो कार्यक्रम निर्धारित समय रखा था वे उससे पहले ही कार्यक्रम करके वापस चले गए।

विज्ञापन
Posters of many leaders were painted black In Uklana
पोस्टर पर पोती कालिख। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार जिले के उकलाना में रविवार को किसानों ने उकलाना के स्वागत द्वार पर लगे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यमंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। किसान नेताओं ने कहा कि यह कार्य उन्होंने अपने दो किसान साथियों को हिरासत में लेने के विरोध में किया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उकलाना के राजकीय कॉलेज में राज्य मंत्री अनूप धानक का कार्यक्रम था।

विज्ञापन


किसानों को जैसे ही कार्यक्रम की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। किसानों का आरोप था कि इस दौरान पुलिस ने दो किसान साथियों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद किसानों में रोष बढ़ गया और नाराज किसानों ने उकलाना के दौलतपुर रोड पर लगे एक स्वागत द्वार पर लगी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्य मंत्री अनूप धानक की फोटो पर कालिख पोत दी। किसान नेताओं ने कहा कि राज्य मंत्री ने जो कार्यक्रम निर्धारित समय रखा था वे उससे पहले ही कार्यक्रम करके वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed