फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana to start wheat procurement from April 20

हरियाणा: मंडियों में तैयारियां पूरी, गेहूं की खरीद आज से, केंद्रों पर तैनात होंगे होमगार्ड जवान

Mon, 20 Apr 2020 03:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Apr 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
Haryana to start wheat procurement from April 20
फाइल फोटो

हरियाणा में 20 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को इस संदर्भ में आला अफसरों की एक बैठक भी हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बताते चलें कि इस बार गेहूं की खरीद 1399 खरीद केंद्र और मंडियों में होनी है किसानों को ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए ब्लॉक वाइज खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खरीद केंद्रों पर व्यवस्था बनी रहे और सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहे, इसके लिए होमगार्ड जवानों की भी तैनाती होगी।

विज्ञापन


फसल खरीद को लेकर अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में कृषि विभाग के एसीएस संजीव कौशल व खाद्य आपूर्ति विभाग के एसीएस पीके दास हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जी गणेशन बैठक में मौजूद रहे। फसल खरीद की तैयारियों को बैठक में अंतिम तैयारियों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी खरीद केंद्रों पर सरकारी अफसरों कर्मचारी की निगरानी रहेगी। वहां आने वाले किसानों को थर्मल स्कैन के बाद ही एंट्री दी जाएगी। जबकि मंडियों में आने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली को भी सैनिटाइज किया जाएगा। सभी खरीद केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क की भी उपलब्धता रहेगी। बैठक में फसल खरीद के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पर चर्चा की गई। पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवान खरीद केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडियों में करेगी किसानों को जागरूक: बराला

भाजपा का किसान मोर्चा प्रदेश की विभिन्न मंडी और खरीद केंद्रों में जाकर किसानों को इस महामारी के प्रति जागरूक बनाएगा। इसके लिए मोर्चे से जुड़े कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रदेश के सभी मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों से टेली कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। हरियाणा सरकार ने भी किसानों के लिए अलग से मंडियों अतिरिक्त खरीद केंद्र खोलने का काम किया है जिससे कि किसान जल्द से जल्द अपनी फसल को बेचकर सकुशल अपने घर चला जाए। भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा भी अपने सहयोग से यह सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी भी तरह कि परेशानी न हो। किसानों के लिए सैनिटाइजर, मास्क इत्यादि बचाव के उपकरणों की कमी नहीं हो यह भी ध्यान रखा जाए और मंडियों में मास्क वितरित वितरित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed