{"_id":"58dfd8844f1c1b866b63eb79","slug":"haryana-to-recruit-1-000-yoga-volunteers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां की जा रही 1000 योगा सेवकों का भर्ती, आप भी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां की जा रही 1000 योगा सेवकों का भर्ती, आप भी कर सकते हैं आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
योगा सेवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 1000 योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयं-सेवकों को अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा। राज्य की आउटसोर्सिंग नीति के तहत संबंधित जिला खेल परिषद की ओर से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि पहले चरण में प्रदेश में 1000 योग एवं व्यायामशालाएं भी खोली जा रही हैं।
योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयं सेवक के लिए आवश्यक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से दस जमा दो पास है। आवेदक के पास भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की योग प्रोफेशनल की स्वैच्छिक प्रमाणीकरण योजना के तहत क्यूसीआई की ओर से प्रमाणित स्तर-1 योग प्रशिक्षक व अनुदेशक का प्रमाण-पत्र, योग ट्रेनिंग देने वाले संस्थान या विश्वविद्यालय से योग में न्यूनतम एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स व डिप्लोमा, मैट्रिक या उच्चतर शिक्षा में हिन्दी व संस्कृत का ज्ञान, हरियाणा सरकार के नियमानुसार आयु होनी चाहिए।

आउटसोर्सिंग नीति के तहत मांगे आवेदन
योगा सेवक
- फोटो : amar ujala
अंबाला में 45, भिवानी में 65, फरीदाबाद में 65, फतेहाबाद में 35, गुरुग्राम में 45, हिसार में 75, झज्जर में 45, जींद में 55, कैथल में 45, करनाल में 5 कुरुक्षेत्र में 45 महेंद्रगढ़ में 45, मेवात में 30, पंचकूला में 25, पलवल में 35, पानीपत में 45, रेवाडी में 35, रोहतक में 45, सिरसा में 55, सोनीपत में 65 और यमुनानगर में 45 योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयं-सेवकों को रखा जाएगा। इन्हें अनुबंध राशि के तौर पर प्रतिमाह 8100 रुपये की अनुबंध राशि दी जाएगी।
जिला के खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एवं सचिव, जिला खेल परिषद कार्यालय में 30 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन दिए जा सकते हैं। जिन आवेदकों ने पूर्व में इस संबंध में आवेदन किया है उन्हें भी दोबारा क्यूसीआई के योग स्तर के प्रमाणीकरण के बाद दोबारा आवेदन करना होगा। पहले के सभी आवेदन रद्द किए जा चुके हैं।