फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana To Recruit 1,000 Yoga Volunteers

यहां की जा रही 1000 योगा सेवकों का भर्ती, आप भी कर सकते हैं आवेदन

Sun, 02 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana To Recruit 1,000 Yoga Volunteers
योगा सेवक
हरियाणा में 1000 योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयं-सेवकों को अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा। राज्य की आउटसोर्सिंग नीति के तहत संबंधित जिला खेल परिषद की ओर से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि पहले चरण में प्रदेश में 1000 योग एवं व्यायामशालाएं भी खोली जा रही हैं।
विज्ञापन


योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयं सेवक के लिए आवश्यक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से दस जमा दो पास है। आवेदक के पास भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की योग प्रोफेशनल की स्वैच्छिक प्रमाणीकरण योजना के तहत क्यूसीआई की ओर से प्रमाणित स्तर-1 योग प्रशिक्षक व अनुदेशक का प्रमाण-पत्र, योग ट्रेनिंग देने वाले संस्थान या विश्वविद्यालय से योग में न्यूनतम एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स व डिप्लोमा, मैट्रिक या उच्चतर शिक्षा में हिन्दी व संस्कृत का ज्ञान, हरियाणा सरकार के नियमानुसार आयु होनी चाहिए।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग नीति के तहत मांगे आवेदन

Haryana To Recruit 1,000 Yoga Volunteers
योगा सेवक - फोटो : amar ujala
अंबाला में 45, भिवानी में 65, फरीदाबाद में 65, फतेहाबाद में 35, गुरुग्राम में 45, हिसार में 75, झज्जर में 45, जींद में 55, कैथल में 45, करनाल में 5 कुरुक्षेत्र में 45 महेंद्रगढ़ में 45, मेवात में 30, पंचकूला में 25, पलवल में 35, पानीपत में 45, रेवाडी में 35, रोहतक में 45, सिरसा में 55, सोनीपत में 65 और यमुनानगर में 45 योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयं-सेवकों को रखा जाएगा। इन्हें अनुबंध राशि के तौर पर प्रतिमाह 8100 रुपये की अनुबंध राशि दी जाएगी।

जिला के खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एवं सचिव, जिला खेल परिषद कार्यालय में 30 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन दिए जा सकते हैं। जिन आवेदकों ने पूर्व में इस संबंध में आवेदन किया है उन्हें भी दोबारा क्यूसीआई के योग स्तर के प्रमाणीकरण के बाद दोबारा आवेदन करना होगा। पहले के सभी आवेदन रद्द किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed