फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana to organise Khelo India Youth Games in February 2022

कोरोना का असर: हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स को टाला, अब 2022 में होगा आयोजन, 'धाकड़' होगा शुभंकर

Mon, 12 Jul 2021 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Jul 2021 10:07 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी संभावित लहर को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन फरवरी 2022 में किया जाएगा। इससे पहले इन खेलों का आयोजन इसी साल होना था। सरकार कोरोना की वजह से कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इन खेलों में 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी अंडर-18 होंगे। 18 से कम आयु में टीकाकरण न हो पाने की वजह से सरकार और भी सतर्क है। 

विज्ञापन
Haryana to organise Khelo India Youth Games in February 2022
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स अब 2021 के बजाय फरवरी 2022 में होंगे। गेम्स की मेजबानी कर रहे हरियाणा ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर आयोजन अगले साल करवाने का निर्णय लिया है। सरकार कोरोना को देखते हुए फिलहाल कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रही। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर ‘धाकड़’ होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सोमवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा-2021 को लेकर गठित आयोजन-सह-समन्वय कमेटी की पहली बैठक में खेलों को अगले साल करवाने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 प्रोटॉकाल नियमों का पालन खेलों के दौरान किया जाना चाहिए। खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 श्रेणी में होने हैं। अभी 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन नहीं है, इसलिए बेहद ज्यादा एहतियात बरतना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स नई दिल्ली के निदेशक और अन्य विशेषज्ञों ने कोविड-19 की तीसरी लहर अक्तूबर-नवंबर में आने की संभावना जताई है, इसलिए पूरी सतर्कता बरतें। नए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी खेलों के बारे में निरंतर बातचीत की जाए। हिमाचल प्रदेश के किसी स्थान पर गेम्स का कोई न कोई ईवेंट करवाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

8500 खिलाड़ी लेंगे भाग

खेल निदेशक पंकज नैन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मुख्य विशेषताओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि गेम्स अंडर-18 आयु वर्ग में होने हैं। पांच स्वदेशी गेम्स सहित कुल 25 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। लगभग 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इनमें 5072 एथलीट, 2400 महिला एवं 2672 पुरुष खिलाड़ी होंगे। बैठक में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, मुख्य सचिव विजय वर्धन, वित्तायुक्त राजस्व संजीव कौशल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, गृह एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा उपस्थित रहे।

‘जर्सी’ और ‘लोगो’ जल्द जारी होगा
पंकज नैन ने बताया कि खेलों का शुभंकर ‘धाकड़’ तय कर लिया गया है। ‘जर्सी’ एवं ‘लोगो’ भी शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। पंचकूला, चंडीगढ़, शाहाबाद, अंबाला और दिल्ली पांच स्थानों पर 21 से 30 नवंबर 2021 तक खेलों का आयोजन करवाने का प्रस्ताव था। कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए तिथि को आगे बढ़ाना आवश्यक हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed