फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana suffered a setback in Swachh Survekshan 2024

स्वच्छ सर्वेक्षण में झटका: हरियाणा नौ पायदान लुढ़का, 14वें स्थान पर पहुंचा, टॉप 100 में कोई शहर नहीं

Thu, 11 Jan 2024 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jan 2024 10:16 PM IST
सार

झज्जर की तीनों निकायों ने इस बार स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में टॉप 5 में जगह बनाई है। इसमें सबसे ऊपर झज्जर की बेरी नगर पालिका है। बेरी नगर पालिका को इस बार प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। उत्तर भारत की जोन रैंकिंग में बेरी नपा को 47 रैंकिंग मिली है।

विज्ञापन
Haryana suffered a setback in Swachh Survekshan 2024
पंचकूला नगर निगम।

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैंकिंग में हरियाणा को बड़ा झटका लगा है। 100 से कम शहरी स्थानीय निकाय वाले राज्यों की श्रेणी में हरियाणा पांचवें से 14वें स्थान पर आ गया है। जबकि 2021 में हरियाणा पूरे देश में दूसरे नंबर पर काबिज था। वहीं, एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की टॉप 100 की सूची में प्रदेश का कोई भी शहर जगह नहीं बना पाया है। राज्य में पहले स्थान पर आए रोहतक ने राष्ट्रीय स्तर पर 109वां रैंक और सीएम सिटी करनाल ने 115वां रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की टॉप-100 की सूची में हरियाणा के पांच शहर शामिल थे। इनमें गुरुग्राम टॉप 20 में शामिल था। पिछले साल की रैंकिंग में गुरुग्राम 19वें, रोहतक 38वें, करनाल 85वें, पंचकूला 86वें और अंबाला 91वें स्थान पर था। रैकिंग में गिरावट इस बात का इशारा करती है कि हरियाणा के शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही है। साल 2021 में हरियाणा ने 1745, 2022 में 1950 और 2023 में 1958 स्कोर प्राप्त किया। इस साल राज्यों की श्रेणी में नंबर एक पर महाराष्ट्र है, जिसे 3721.55 स्कोर प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में सबसे ज्यादा कटे अंक

स्वच्छता रैंकिंग में हरियाणा को सबसे कम अंक कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में मिले हैं। इसमें हरियाणा को 2500 में से 636 अंक मिले। वहीं, ठोस कचरा प्रबंधन में राज्य को 3510 में 1344 अंक प्राप्त हुए। आम लोगों के फीडबैक में 600 में से 476 और सेवाओं के स्तर की प्रगति में 4830 में से 2015 अंक मिले। कचरा मुक्त की श्रेणी में हरियाणा में सिर्फ सोनीपत को एक स्टार मिला है। बाकी शहर को कोई स्टार नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर की तीनों निकायों ने टॉप 5 में बनाई जगह

झज्जर की तीनों निकायों ने इस बार स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में टॉप 5 में जगह बनाई है। इसमें सबसे ऊपर झज्जर की बेरी नगर पालिका है। बेरी नगर पालिका को इस बार प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। उत्तर भारत की जोन रैंकिंग में बेरी नपा को 47 रैंकिंग मिली है। झज्जर नगर परिषद को इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंकिंग हासिल हुई है। उत्तर भारत जोनल रैंकिंग में जहां झज्जर नगर परिषद ने इस बार 68वीं रैंक हासिल की है, जबकि राष्ट्रीय रैंकिंग 1321 है। बहादुरगढ़ नगर परिषद ने इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। इस साल बहादुरगढ़ नगर परिषद की राष्ट्रीय रैंकिंग 174 है।

इसलिए गिरी रैंकिंग

  • हरियाणा की ओर से डॉक्यूमेंटेशन कमजोर रहा, जबकि इस बार फीडबैक में अच्छा स्कोर किया था।
  • सूखा-गीला कचरा घर से ही अलग-अलग नहीं हो सका।
  • कूड़ा निस्तारण के मामले में भी हरियाणा काफी कमजोर रहा। जितना कूड़ा निकल रहा है, उसका प्रबंधन काफी कमजोर रहा।
  • निकायों व नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों की संख्या 30 हजार है, जबकि आबादी के हिसाब से जरूरत 70 हजार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed