फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Speech and hearing impaired, wrestler Virender Singh demand to recognise state deaf sportspersons as para-athletes

हरियाणा: गूंगा पहलवान का फिर छलका दर्द, सीएम को किया ट्वीट, पूछा- क्या मैं पाकिस्तान से हूं

Sun, 16 Jan 2022 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 09:46 AM IST
सार

शनिवार को गूंगा पहलवान के नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट किया था कि माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी क्या मैं पाकिस्तान से हूं कब बनेगी कमेटी, कब मिलेंगे समान अधिकार।

विज्ञापन
Haryana: Speech and hearing impaired, wrestler Virender Singh demand to recognise state deaf sportspersons as para-athletes
पहलवान वीरेंद्र सिंह। - फोटो : twitter

विस्तार

हरियाणा के गूंगा पहलवान उर्फ वीरेंद्र सिंह के मन की पीड़ा एक बार फिर जुबान पर आ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्वीट कर पूछा है कि क्या मैं पाकिस्तान से हूं। कब कमेटी बनेगी और समान अधिकार मिलेंगे। गूंगा पहलवान के ट्वीट पर खेल निदेशक पंकज नैन ने रीट्वीट किया। उन्होंने कहा, सरकार आपको 1.20 करोड़ रुपये दे चुकी है। खेल विभाग में नौकरी दी है। 

विज्ञापन


ग्रुप-बी पद की पेशकश को आपने ठुकरा दिया था। सरकार उनकी शिकायतों पर कमेटी बना चुकी है। उसमें पूर्व ओलंपिक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी शामिल हैं। वे जल्दी अपनी रिपोर्ट देंगे। उस पर विचार कर आगामी निर्णय लेंगे। आप हमारे उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। इसके जवाब में गूंगा पहलवान ने लिखा कि 2016-17 में स्वर्ण जीतने पर हरियाणा सरकार ने 8 करोड़ रुपये व ए ग्रेड की नौकरी देने की घोषणा की थी। मिला क्या, 2015 में जूनियर कोच लगा था। आज भी उसी पद पर हूं, बोल और सुन नहीं सकता, शायद इसलिए। 
विज्ञापन


उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी ट्वीट किया है। जिसमें कहा है कि आपने मुलाकात के दौरान अन्याय न होने की बात कही थी। अब आप ही देख लें। गौर हो कि इससे पहले गूंगा पहलवान पद्मश्री मिलने पर 10 नवंबर 2021 को नई दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उनकी मांग है कि ओलंपिक व पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेताओं की तरह ही उन्हें भी इनाम व नौकरी मिले। साथ ही पैरा एथलीट के तौर पर मान्यता दें। इसे लेकर वह हरियाणा विधानसभा के बाहर भी धरना दे चुके हैं। उनकी सीएम मनोहर लाल, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता से भी मांगों को लेकर मुलाकात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed