'अलग एसजीपीसी की सियासत बर्दाश्त नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गठित होने की संभावनाओं के मद्देनजर एसजीपीसी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। भावी रणनीति तैयार करने के लिए एग्जीक्यूटिव मीटिंग 30 जून को चंडीगढ़ में होने जा रही है, जिसमें अगली योजना पर मंथन होगा।
इस बैठक में लिए जाने वाले फैसले के अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। वहीं शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के अध्यक्ष सरनजीत सिंह सौथा ने कहा कि अलग कमेटी की सियासत को सहन नहीं किया जाएगा।
अमृतसर के एग्जीक्यूटिव मेंबर होंगे शामिल
मालूम हो कि इस मीटिंग में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के एग्जीक्यूटिव सदस्य ही शामिल होंगे। उनके अलावा अन्य कोई सदस्य इसमें हिस्सेदारी नहीं कर सकता और जो भी फैसला लिया जाएगा, वह सभी के लिए मान्य होगा। अब देखना यह है कि मीटिंग में क्या निर्णय लिया जाएगा।
हालांकि सभी को उम्मीद है कि मीटिंग छह जुलाई को कुरुक्षेत्र में एक महासम्मेलन के निर्णय पर खत्म हो जाएगी, लेकिन इसकी पुष्टि कोई भी नहीं कर रहा। पता चला है कि इस विशाल महासम्मेलन में पंजाब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता सम्मिलित होंगे।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरियाणा से एग्जीक्यूटिव मेंबर रघुजीत सिंह विर्क ने कहा कि सभी 11 मेंबरों को मीटिंग के लिए आमंत्रित कर लिया गया है, फिलहाल इसका एजेंडा क्या होगा, यह जानकारी उन्हें नहीं दी गई। हालांकि अलग कमेटी के मुद्दे पर मंथन होने की संभावना से उन्होंने इंकार भी नहीं किया जा सकता।
दिशा-निर्देशों पर तैयार होगी अगली रणनीति
...तो सीएम के घर का घेराव
एसजीपीसी मेंबर हरभजन सिंह मसाना ने बताया कि यदि सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई, तो फिर चंडीगढ़ में सीएम निवास का घेराव किया जाएगा। शिरोमणि अकाली दल कमजोर नहीं है। प्रदेश की सिख संगत को साथ लेकर वे इसका मुंहतोड़ जवाब हुड्डा सरकार को देंगे।
कैथल सम्मेलन को फेल करने का प्रयास
छह जुलाई को यदि कुरुक्षेत्र में भी सिख सम्मेलन होता है, तो फिर यह कैथल में होने जा रहे सम्मेलन को फेल करने का प्रयास साबित होगा। अब इसमें एसजीपीसी और शिरोमणि अकाली दल को सफलता मिलेगी या नहीं, यह भविष्य के गर्भ में है।
छोटे भाई को हक देना गलत नहीं : चट्ठा
वित्तमंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने कहा कि हरियाणा की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बननी चाहिए। सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है। प्रदेश की सिख संगत को उसका अधिकार दिलाया जाएगा। वित्तमंत्री ने कहा कि बडे़ भाई को छोटे का हक खुशी-खुशी देना चाहिए। यह सिखों को दोफाड़ करने का मामला नहीं, बल्कि छोटे भाई के अधिकार की बात है।