फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections postponed

Haryana News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव स्थगित, इस वजह से शेड्यूल लिया गया वापस

Thu, 08 Feb 2024 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Feb 2024 07:36 PM IST
सार

बुधवार को ही हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त जस्टिस एचएस भल्ला ने शेड्यूल जारी किया था। इसके तहत छह मार्च को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और इसके बाद परिणाम जारी होना था। मगर अब परीक्षा की वजह से चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों का एलान बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections postponed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock

विस्तार

हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त ने गुरुवार को एक दिन पहले जारी किए गए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव शेड्यूल वापस ले लिया है। दरअसल, छह मार्च चुनाव वाले दिन सीबीएसई व हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीख बीच में पड़ रही थी। इस संबंध में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के सेकेंडरी एजुकेशन निदेशक ने चुनाव आयुक्त जस्टिस एचएस भल्ला को पत्र लिखा था। 

विज्ञापन


जस्टिस भल्ला ने बताया कि निदेशक के अनुरोध को स्वीकारते हुए विद्यार्थियों के हित में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव का शेड्यूल वापस लिया गया है। नया चुनाव शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को चुनाव आयुक्त ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पहले आम चुनाव के शेड्यूल का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed