फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Selja again stakes claim for CM post

Haryana: सैलजा ने सीएम पद पर फिर जताई दावेदारी, मेरा वजन इतना, कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता

Sat, 05 Oct 2024 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 01:02 AM IST
सार

अपने समर्थकों को टिकट नहीं दिला पाने के सवाल पर कहा कि सभी को टिकट नहीं दिला सकते। टिकट मांगने वाले बहुत होते हैं। तंवर के पार्टी में आने की जानकारी के सवाल पर कहा कि हां, पार्टी ने मुझे इसकी जानकारी दे दी थी।

विज्ञापन
Haryana: Selja again stakes claim for CM post
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने फिर से मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोकी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस जीतती है तो सीएम का चयन पार्टी हाईकमान करेगा, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं और उनका वजन इतना है कि उन्हें शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माना जा सकता है।

विज्ञापन


एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में दलित समाज से सीएम बनाने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि एक लीडर चाहे किसी भी समुदाय का हो। सभी का एक नेता नहीं हो सकता, लेकिन ये जरूर होता है कि ये समुदाय देखता है कि हमारे नेता या नेताओं के साथ क्या होता है। सब समुदायों की अपनी-अपनी उम्मीदें होती हैं। ये राजनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो विचाराधीन हैं और मुझे लगता है कि सैलजा उनमें शामिल होंगी। सीनियोरिटी में, काम में, इन सब चीजों में नाम और पॉलिटिकल निर्णय तो हाईकमान देखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed