फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana school education board class 10th result will declared by June 15 

हरियाणा: 15 जून तक आएगा 10वीं कक्षा का परिणाम, आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनेगा 12वीं का रिजल्ट

Thu, 03 Jun 2021 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Jun 2021 10:24 AM IST
सार

12वीं कक्षा का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर शीघ्र घोषित किया जाएगा। इस बारे में केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Haryana school education board class 10th result will declared by June 15 
HSEB - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर शीघ्र घोषित किया जाएगा। इस बारे में केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे। 10वीं कक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर देंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अभी हालात परीक्षा करवाने के अनुकूल नहीं हैं। लेकिन यदि कोई बच्चा परीक्षा देना चाहता है तो परिस्थितियां सामान्य होने पर ऐसे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद कॉलेजों में दाखिले को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में यूजी प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव होगा। संभव है कि इस बार दाखिला प्रक्रिया दिसंबर तक चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बच्चों की परीक्षा सीबीएसई के दूसरे ऑप्शन (ऑब्जेक्टिव) के अनुसार लेने का फैसला किया था। मगर अब सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दिए जाने के बाद हरियाणा बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। 

पिछले साल नवंबर तक चले थे कॉलेजों में दाखिले
पिछले साल भी कॉलेजों में दाखिले कोरोना संक्रमण की पहली लहर के चलते नवंबर तक चले थे। दूसरी लहर और ज्यादा घातक होने के कारण यह काबू आने में ज्यादा समय लग रहा है। इसी के चलते 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। संभव है कि इस बार कॉलेजों में दाखिले दिसंबर तक किए जाएं।

12वीं कक्षा में विद्यार्थी
संकाय         लड़के    लड़कियां    कुल
कला          84345    80409    164754
वाणिज्य      11814    13747    25561
विज्ञान        22548    14722    37270
नोट: इसके अलावा बोर्ड में 9452 ने प्राइवेट और 22548 विद्यार्थियों ने री-अपीयर के लिए भी अप्लाई किया है।

10 हजार बच्चे लेते हैं हर साल दाखिला
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत भिवानी और चरखी दादरी जिले के लगभग 60 निजी और सरकारी कॉलेज आते हैं। इनमें हर वर्ष यूजी प्रथम वर्ष में लगभग 10 हजार बच्चे भाग लेते हैं। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय उत्तर महानिदेशालय और यूजीसी के निर्देशों का पालन करते हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।

 

सरकार द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा न लेने के निर्देश दिए गए हैं। अब विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में 12वीं कक्षा में आर्ट्स, कॉमर्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल के विद्यार्थी हैं। सभी के लिए एक पैटर्न से रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सकता। विद्यार्थियों के साथ गलत न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने के बाद ही हम 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट के बारे में कुछ कह पाएंगे। - राजीव प्रसाद, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed