फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's Farmers announce to strike, Train service can be affected

हरियाणा में आंदोलन की राह पर किसान, 27 जून को ट्रेनें रोकने की चेतावनी, दिल्ली का पानी करेंगे बंद

Sat, 22 Jun 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Haryana's Farmers announce to strike, Train service can be affected
किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता रमेश दलाल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में 27 जून को रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने रेल रोको आंदोलन की तारीख घोषित कर दी है। ये किसान एनएच-152 डी की अवार्ड राशि में संशोधन की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पड़ने से खफा हैं। चरखी दादरी धरने पर पहुंचे किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि सरकार के पास 26 जून तक का समय है। 

विज्ञापन


27 जून को प्रदेश में 29 जगहों पर किसान ट्रेन रोक देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद गुरुग्राम और दिल्ली का नहरी पानी रोका जाएगा और फिर पूरा हरियाणा बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान इस बार सरकार से कोई बातचीत नहीं करेंगे और 26 जून तक अवार्ड राशि में संशोधन नहीं किया तो फिर 27 को रेलवे ट्रैक पर हर हाल में जाम किया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, रामनगर के समीप किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर किसानों ने नारेबाजी कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। सुबह करीब 11 बजे धरनास्थल पर पहुंचे किसान नेता रमेश दलाल ने धरना संयोजक समिति से बैठक की और इसके बाद रेल रोको आंदोलन की तारीख का एलान कर दिया। 

दलाल ने कहा कि गत 12 जून को केंद्रीय परिवहन मंत्री के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित वीके सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में किसानों की जमीन की अवार्ड राशि में संशोधन का फैसला लिया गया था। रमेश दलाल ने बताया कि बैठक को नौ दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक सरकार और प्रशासन ने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। 

ऐसे में मजबूरीवश रेल रोको आंदोलन किसानों को करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 26 जून की शाम तक का समय सरकार का है और इस दौरान अगर अवार्ड राशि में मार्केट रेट के मुताबिक संशोधन की घोषणा नहीं होती है तो फिर 27 को हरियाणा में किसान रेल रोक देंगे। 

उन्होंने बताया कि रेल रोको आंदोलन के लिए देशभर के किसान एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग मिल चुका है और इस बार किसान न तो सरकार से वार्ता करेंगे और न ही रेल रोको आंदोलन स्थगित करेंगे। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी और जुलाना धरनास्थल पर मौजूद किसानों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed