फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana runs bus from Kalka to PGI without permission, challan seized

Chandigarh: हरियाणा ने बिना मंजूरी कालका से पीजीआई के लिए चलाई बस, एसटीए ने चालान के बाद किया जब्त

Mon, 12 Aug 2024 02:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 02:46 AM IST
सार

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के अनुसार कोई अन्य राज्य चंडीगढ़ में लोकल रूट पर बसें नहीं चला सकता है, लेकिन हरियाणा रोडवेज की तरफ से जबरन ई-बसों को पीजीआई के लिए शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Haryana runs bus from Kalka to PGI without permission, challan seized
हरियाणा की बस को चंडीगढ़ में रोका गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में लोकल रूट पर बस चलाने के लिए चंडीगढ़ और हरियाणा आमने-सामने आ गए हैं। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के अनुसार सीटीयू के अलावा शहर में लोकल रूट पर कोई बस नहीं चला सकता, लेकिन हरियाणा ने जबरन कालका से पीजीआई तक के लिए बस चला दी। 

विज्ञापन


रविवार शाम सात बजे के करीब एसटीए ने हरियाणा की बस को पकड़ लिया और चालान काटने के साथ जब्त कर ली। बस को सेक्टर-17 के थाने में खड़ा किया गया है। इससे दोनों जगहों के कर्मचारियों में हलचल है।
विज्ञापन


पिछले  काफी समय से हरियाणा रोडवेज की तरफ से चंडीगढ़ में लोकल रूट पर पीजीआई के लिए बस चलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विभाग से लिखित में भी मंजूरी मांगी। कई स्तर पर बैठकें भी हुईं और फाइलें भी चलीं, लेकिन हर बार चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी का हवाला देकर हरियाणा की मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद शनिवार को अचानक सुबह के समय हरियाणा रोडवेज की एक हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस चंडीगढ़ के मध्य मार्ग पर दौड़ती हुई नजर आई। यह बस पंचकूला के सेक्टर-5 से चली थी और पीजीआई से सवारियों को बिठाया और उतारा। इसके बाद शाम को फिर यही बस नजर आई। इससे सीटीयू यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ विभाग के अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह 9 बजे के करीब यह बस मध्य मार्ग पर देखी गई, लेकिन इस बार बस कालका से चली थी। कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को दी गई, क्योंकि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट पॉलिसी में स्पष्ट है कि लोकल रूट पर सिर्फ सीटीयू ही सेवाएं दे सकती हैं। अन्य राज्यों की बसों को मंजूरी नहीं है। ऐसे में हरियाणा जबरन बस चलाने की कोशिश कर रहा है।

रोज गार्डन के स्टॉप पर सवारी बनकर बैठे यूनियन के सदस्य

चंडीगढ़ में लोकल रूट पर हरियाणा की बस चलने की खबर फैलने के बाद सीटीयू यूनियन के कुछ सदस्य सेक्टर-16 के रोज गार्डन के बस स्टॉप सवारी बनकर बैठ गए और बस का इंतजार करने लगे। वो रविवार सुबह से लेकर शाम तक बैठे रहे।

शाम करीब 6:30 बजे यह बस नजर आई तो इसे रोज गार्डन के पास रोक लिया और एसटीए के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर को जानकारी दी गई। मौके पर सीटीयू यूनियन के पदाधिकारी भी पहुंचे। चालक और परिचालक के पास गाड़ी से संबंधित कोई कागज नहीं था। वो एमवीआई को कहते रहे कि कागज दफ्तर में है। दोनों यूनिफॉर्म में भी नहीं थे, जिसके बाद एमवीआई रविंदर सिंह ने चालान काटा और बस को जब्त करके सेक्टर-17 स्थित पुलिस थाने के पास खड़ा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मौके पर हरियाणा के एक अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन तब तक कार्रवाई हो चुकी थी।

पहले भी दो बार लोकल रूट पर बस चलाने की हो चुकी है कोशिश

इससे पहले भी हरियाणा ने दो बार चंडीगढ़ में लोकल रूट पर बस चलाने की कोशिश की है। वर्ष 2019 और 2021 में भी ऐसी कोशिश हुई थी। चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के नेता सुरिंदर सिंह, गुरनाम सिंह और सतिंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार धक्का कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन बसों को चंडीगढ़ में चलने नहीं दिया जाएगा। यूनियन इसका सख्त विरोध करेगी। हालांकि, अब देखना होगा कि जिस तरह से हरियाणा रोडवेज की बस को चंडीगढ़ में रोका गया है और जब्त किया गया है, इस पर हरियाणा का क्या रुख होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed