फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana roadways worker, threat from Chakka jam

अब आरपार के मूड में हरियाणा रोडवेज कर्मी, चक्का जाम की धमकी

Wed, 31 May 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 May 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Haryana roadways worker, threat from Chakka jam
Haryana Roadways - फोटो : File Photo
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी सरकार के रवैये को देखते हुए किसी भी समय चक्का जाम कर सकते हैं। रोडवेज बचाओ संघर्ष समिति ने सरकार को निजी बसों का संचालन 12 घंटे के भीतर बंद करने का समय दिया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर निजी बसें चली तो कर्मचारी चक्का जाम कर देंगे। इससे जहां सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, वहीं रोडवेज को फिर करोड़ों रुपये की चपत लगने के आसार बन गए हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने नई परिवहन नीति बनने तक पुरानी नीति में निजी ऑपरेटरों को दिए परमिट पर बसें चलाने की अनुमति मांगी थी, जो उन्हें हाईकोर्ट से मिली हुई है। इसके आधार पर ही निजी ऑपरेटर बसें चला रहे हैं, इससे रोडवेज कर्मी खफा हैं और आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य सरबत पूनिया ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया है। बीते कई दिनों से सिरसा, हिसार, जींद डिपुओं में गतिरोध बरकरार है, लेकिन सरकार समाधान की कोई पहल नहीं कर रही। अगर सिरसा में बुधवार को निजी बसें चली तो रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा। 24 घंटे के बाद अगर प्रदेश में कहीं भी नए परमिट पर निजी बसें चलती हैं तो प्रदेशव्यापी हड़ताल पर कर्मचारी चले जाएंगे। पहले से तय कार्यक्रम के तहत 18 जून को मतलौडा मे घेराव व 9 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed