{"_id":"deeb8548bdc7c3a1319239f3767ca9cc","slug":"haryana-roadways-strike-on-1-and-2-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और दो को यहां रोडवेज का चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और दो को यहां रोडवेज का चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Aug 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में एक और दो सितंबर को राज्यव्यापी हड़ताल के तहत रोडवेज बसों का चक्का जाम किया जाएगा। एक्शन कमेटी की ओर से वीरवार को बुलाई गई गेट मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इस मीटिंग की अध्यक्षता डिपो प्रधान बलवान सिंह दोदवा और राजबीर दलाल ने की। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, दलबीर किरमारा और बलवान सिंह दोदवा ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगें माने जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को भारी नुकसान पहुंचाने वाली प्राइवेट परिवहन स्कीम-2013 को रद्द करने और जनहित में रोडवेज का पूर्ण रूप से राष्ट्रीयकरण करने की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। सरकार के इस रवैये के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी एक व दो सितंबर को 2 दिन की हड़ताल करके प्रदेश भर में बसों का चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गत 28 मार्च को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बातचीत में पूर्ववर्ती सरकार की परिवहन स्कीम-2013 को पूरी तरह से अवैध मानते हुए रद्द करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद 3 अगस्त को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में हुई वार्ता में भी रोडवेज कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी, जिन्हें लागू करने बारे ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 15 दिन का समय दिया था।
इसके बाद भी मानी गई मांगों में से एक भी मांग लागू नहीं की गई और परिवहन मंत्री द्वारा पूर्ववर्ती सरकार की परिवहन स्कीम-2013 को जारी रखने और निजी बसें व चालक ठेके पर लेने की घोषणाओं से रोडवेज कर्मचारी ठगे से महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका जवाब अब रोडवेज कर्मचारी एक व दो सितंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल करके देंगे।
गेट मीटिंग को मुख्य रूप से दोनों यूनियनों के राज्य प्रधान के अलावा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य पवन शाम्भली, आजाद गिल, मजीद चौहान, महेन्द्र मोहाली व तारा चंद, राज्य उप प्रधान संदीप टांडा, विमला शर्मा ने भी ने संबोधित किया।