फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana roadways strike extended till 4th November

हरियाणा में आम लोगों के लिए मुसीबत की खबर, रोडवेज की हड़ताल इतने दिन और बढ़ी

Thu, 01 Nov 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana roadways strike extended till 4th November
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में 16 अक्तूबर से चल रही रोडवेज कर्मियों की हड़ताल अब 4 नवंबर तक बढ़ गई है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेताओं ने गोपनीय बैठक कर हड़ताल को दो दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। अभी तक हड़ताल 2 नवंबर तक थी। लेकिन अब इस एलान से फेस्टिवल सीजन में लोगों की समस्याएं और बढ़ने वाली है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अब जींद में 4 नवंबर को ही ‘निजीकरण भगाओ, रोडवेज बचाओ’ रैली भी करेंगे। इसमें इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि  इसी रैली के दौरान ही हड़ताल की आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए रोडवेज नेता मंच से इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पूरी तरह से इस हड़तालियों के साथ है। रोडवेज नेता बलवान सिंह दोदवा व वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने कहा कि सरकार यदि निजीकरण को बढ़ावा देने पर आमादा है, तो रोडवेज कर्मी भी झुकने को तैयार नहीं है। उनके अनुसार रोडवेज कर्मी यात्रियों को परेशान नहीं करना चाहते, वे सिर्फ रोडवेज को बचाना चाहते हैं। इसलिए अब पंचायतों, शिक्षकों, कर्मचारी संगठनों के बाद अब आम जनता भी उनके आंदोलन को समर्थन दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब होगी आरपार की लड़ाई

Haryana roadways strike extended till 4th November
Haryana Roadways

4 नवंबर को जींद रैली के बाद आरपार की लड़ाई का एलान होगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फोगाट, महासचिव सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि संघ ने इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं उससे संबंधित सभी विभागीय संगठनों के केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें सभी जिलों में 2 व 3 नवंबर को सभी विभागों में गेट मीटिंगों का आयोजन किया जाएगा और कर्मचारियों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान करेंगे। उन्होंने दावा किया कि रैली ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी।

11 नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि भिवानी में बुधवार को गिरफ्तार किए 11 नेताओं को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन नेताओं में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अध्यापक नेता वजीर सिंह, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के महासचिव शिव कुमार पाराशर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव सुख दर्शन सरोहा और जनवादी महिला समिति की नेता बिमला घणघस शामिल हैं। महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि इन नेताओं के खिलाफ  गैर जमानती धाराओं में झुठे मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed