फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Roadways Strike Beneficial for Taxi Drivers

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल का फायदा उठा यात्रियों को ठग रहे टैक्सी चालक, रद्द होगा लाइसेंस

Fri, 26 Oct 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Strike Beneficial for Taxi Drivers
बस स्टैंड पर यात्री
हरियाणा रोडवेज कर्मियों की हड़ताल यात्रियों पर भारी पड़ रही है। हाल यह कि मौके पर फायदा उठाकर टैक्सी और कैब चालक लोगों से अधिक किराया लेकर उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर यूटी प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रशासन अधिक किराया वसूलने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से टीम बनाकर जांच कराने की बात कही गई है। यही नहीं अगर यात्रियों को गुमराह करके अधिक किराया वसूला गया तो संबंधित वाहन के चालक और परिचालक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस संदर्भ में यूटी प्रशासन के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी डॉ. अजय कुमार सिंगला ने बताया कि हरियाणा रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना तो जरूर करना पड़ रहा है। रही बात अधिक किराया वसूलने की तो इसकी शिकायतें मिली हैं। प्रशासन की ओर से सभी हालातों पर नजर है। टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि अधिक किराए लेने के नाम पर आम लोगों को ठगने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जाएगी।
विज्ञापन


यहां पर लगा रहता है वाहनों का जमावड़ा
मिली जानाकारी के मुताबिक शहर के ट्रिब्यून चौक के निकट दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। यही वजह कि ज्यादातर चालक अपने वाहनों को लेकर चौक के आसपास खड़े हो जाते हैं। दिल्ली ले जाने के नाम पर यहीं से सवारियों को बैठा लेते हैं। बताया जाता है कि दो गुने किराए के रेट से कम पर वाहन चालक सवारियों को नहीं बैठाते हैं। अधिक यात्रियों के आ जाने पर यह किराया और अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा सेक्टर 17 के बस स्टैंड के आस पास भी दिल्ली व अंबाला जाने वाले वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed