फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi to Chandigarh Bus Start News: Haryana Roadways started bus service for ISBT Delhi

अच्छी खबर: अब चंडीगढ़ से दिल्ली जाना आसान, हरियाणा रोडवेज ने शुरू की बस सेवा

Wed, 04 Nov 2020 01:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 01:26 PM IST
सार

  • दिल्ली सरकार की मंजूरी के बाद मंगलवार से ही चलना शुरू हुईं दस फीसदी बसें
  • एक-दो दिन में वॉल्वो भी होंगी शुरू, प्रदूषण फैलाने वाली बसों पर रहेगी पाबंदी

विज्ञापन
Delhi to Chandigarh Bus Start News: Haryana Roadways started bus service for ISBT Delhi
दिल्ली से चंडीगढ़ बस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के विभिन्न स्थानों व चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली आईएसबीटी (अंतरराज्जीय बस अड्डा) के लिए मंगलवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। कोरोना के कारण 24 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बंद थी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने बस संचालन को मंजूरी देने से पहले अपनी चार आंतरिक समितियों से बैठक कर सलाह मशविरा किया। उसके बाद सोमवार रात राज्यों को बस संचालन शुरू करने की जानकारी दी। हरियाणा रोडवेज ने मंगलवार से दस फीसदी बसों को दिल्ली के लिए शुरू कर दिया। वॉल्वो का संचालन गुरुवार तक शुरू करने पर बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार ने प्रदूषण न फैलाने वाली बसों के प्रवेश की ही अनुमति दी है। 2015 के बाद रोडवेज बेड़े में शामिल हुईं बसें ही फिलहाल दिल्ली सीमा में प्रवेश कर पाएंगी।
विज्ञापन


दिल्ली इस समय अत्याधिक प्रदूषण की मार झेल रही है। इसे देखते हुए नई बसों को ही सरकार ने अपनी सीमा में प्रवेश की अनुमति दी है। अभी लगभग दो महीने से रोडवेज बसें कुंडली सीमा तक ही जा रही थीं। हरियाणा के परिवहन मंत्री दिल्ली बस अड्डा तक बस संचालन शुरू कराने को लेकर केजरीवाल सरकार के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतत: उन्हें सफलता मिल ही गई। त्योहारों के दिनों में दिल्ली तक बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी लोग दिल्ली सीमा तक बस में व उससे आगे टैक्सी व ऑटो में जा रहे थे, जिससे उनकी जेब ज्यादा ढीली हो रही थी। हरियाणा रोडवेज के जिलों के डिपो से चार-पांच व चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ज्यादा बसें चलाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed