फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana roadways staff will get salary soon

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुश्ाख्ाबरी

Sat, 19 Apr 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Apr 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
haryana roadways staff will get salary soon

हरियाणा रोडवेज के करीब 8200 कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति की तारीख से नियमित करने और उसी दिन से वेतनमान देने का फैसला लागू करने की प्रक्रिया प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी तालमेल समिति सदस्य हरिनारायण शर्मा, दलबीर किरमारा, रमेश सैनी, आजाद गिल और बलवान सिंह ने परिवहन मंत्री आफताब अहमद से गत वीरवार शाम मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जो फैसला तालमेल समिति के साथ हुआ था, उसे लागू किया जाए। अब तो चुनाव भी हो चुके हैं।

परिवहन मंत्री ने विभाग के प्रधान सचिव आरआर जोवल से बैठक करने के बाद तालमेल समिति को बताया कि मतगणना के दिन 16 मई तक फैसला लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। फैसले के मुताबिक कर्मचारियों से शपथ पत्र लेने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस शपथ पत्र के बाद ही सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा सरकार अपील वापस लेगी।


एक जनवरी से मिलेगा पूरा वेतन
हरिनारायण शर्मा ने बताया कि फैसले के मुताबिक 2003 के बाद भर्ती हुए 8200 चालकों, परिचालकों को उसी दिन से पूरा वेतनमान दिया जाएगा जिस दिन उनकी नियुक्ति हुई थी। इसके अलावा भविष्य में नीति बन जाएगी कि जिस दिन से नियुक्ति होगी, उसी दिन से रेगुलर माना जाएगा और पूरा वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed