फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Roadways Bus Fair Extended by Government

बस में सफर करने वालों को दिवाली के बाद लगा झटका, बढ़ गया किराया, जानिए कितना

Sun, 11 Nov 2018 11:26 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Nov 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Bus Fair Extended by Government
Haryana Roadways Bus - फोटो : File Photo
बस में सफर करने वाले लोगों को दिवाली के बाद लगा बड़ा झटका, दरअसल, हरियाणा में रोडवेज बसों के किराये में इजाफा कर दिया है। चंडीगढ़ से चलने वाली तमाम बसों का किराया 5 रुपये बढ़ा दिया गया है। अब इन बसों में चंडीगढ़ से छह राज्यों को जाने वाले सभी यात्रियों को वर्तमान किराए से पांच रुपये अधिक देने होंगे। पंजाब रोडवेज की किराया बढ़ाने संबंधी अधिसूचना को आधार बनाकर दिवाली के अगले दिन से हरियाणा रोडवेज ने भी बढ़ा हुआ किराया वसूलना शुरू कर दिया है। इसे लेकर जहां यात्रियों में खासा रोष है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि किराया में एकदम से पांच रुपये वृद्धि अनुचित है। उनके अनुसार यदि कोई दूसरा राज्य अपने किराए में बढ़ोतरी करता है, तो हरियाणा को उसके देखादेखी बढ़ोतरी करने की क्या जरूरत है। दरअसल, पंजाब रोडवेज ने अपनी बसों में किलोमीटर के हिसाब से किराए में पांच रुपये तक बढ़ोतरी की है। चंडीगढ़ से विभिन्न राज्यों में जाने पंजाब रोडवेज की बसों में ये किराया वृद्धि की गई है। इसी को आधार बनाकर दिवाली से अगले दिन से हरियाणा रोडवेज ने भी अपना किराया बढ़ाया है। चंडीगढ़ के आईएसबीटी सेक्टर-17 व सेक्टर-43 से रोजाना सैंकड़ों बसें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड राज्यों में जाती है।
विज्ञापन


अब इन सभी राज्यों में जाने वाली बसों केवर्तमान किराए में पांच रुपये अधिक वसूला जा रहा है। उदाहरणतया चंडीगढ़ से अंबाला का किराया 60 के बजाए 65 रुपये, दिल्ली का किराया 245 के बजाए 250 रुपये, सहारनपुर का किराया 150 रुपये, हरिद्वार का किराया 235 के बजाए 240 रुपये, यमुनानगर का किराया 115 रुपये वसूला जा रहा है। इसी तरह चंडीगढ़ से गोहाना, रोहतक, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूहं, फरीदाबाद, जींद, कैथल समेत सभी जिलों का सफर महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने में 10 रुपये तक महंगा हुआ सफर
करीब चार माह पूर्व द स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी यूटी चंडीगढ़ ने अपना लोकल किराया 5 रुपये रिवाइज किया था। उस नोटिफिकेशन को भी हरियाणा रोडवेज ने आधार बनाकर चंडीगढ़ से चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के मूल किराए में 5 रुपये तक वृद्धि कर दी थी। अब पंजाब की तर्ज पर 5 रुपये की किराया वृद्धि और कर दी गई है। यानी चार महीनों में हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करना यात्रियों के लिए 10 रुपये तक महंगा हो चुका है।


अतिरिक्त मुख्य सचिव को सूचना ही नहीं
यदि कोई भी राज्य अपने सूबे की बसों का किराया बढ़ाता है, तो उसकी अधिसूचना हरियाणा रोडवेज भी लागू करे, ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। फिर भी सूचना मिली है कि  दिवाली के बाद से चंडीगढ़ से चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में 5 रुपये अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है। इस बारे में अफसरों से रिपोर्ट तलब की है।
-धनपत सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed