फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Relief from pollution due to rain, AQI of nine cities of Haryana came below 100

Haryana: बारिश से प्रदूषण से राहत, हरियाणा के नौ शहरों का एक्यूआई 100 से नीचे आया

Sun, 12 Nov 2023 11:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

हरियाणा में हिसार की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। वहीं दिवाली के बाद फिर से एक्यूआई बढ़ने का अंदेशा है। अगले कुछ दिन बारिश की भी संभावना बेहद कम दिख रही है।

विज्ञापन
Haryana: Relief from pollution due to rain, AQI of nine cities of Haryana came below 100
AQI - फोटो : istock

विस्तार

गंभीर प्रदूषण से जूझ रहे हरियाणा को बारिश से बड़ी राहत मिली है। कई शहरों की हवा साफ हो गई है। कुछ शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 के नीचे आ गया है। शनिवार को सबसे साफ शहर हिसार दर्ज किया गया। हिसार का एक्यूआई 66 दर्ज किया गया, जबकि चार दिन पहले हिसार का एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया जा रहा था। विशेषज्ञ कहते हैं कि दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ेगा। अगले कुछ दिनों तक बारिश नहीं है।

विज्ञापन


दिवाली की रात पटाखे, पराली और ट्रैफिक का धुआं फिर से एक्यूआई का स्तर का बिगाड़ सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक फतेहाबाद का एक्यूआई 68, सिरसा का 70, जींद का 73, रोहतक का 74, चरखी दादरी का 94, करनाल का 98 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। हालांकि कुछ शहरों का एक्यूआई अब भी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया, जिनमें फरीदाबाद का 167, मानेसर का 172 और गुरुग्राम का 199 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर व पर्यावरण विशेषज्ञ डा. रविंद्रा खैवाल ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। इससे वायु मंडलीय सतह और नीचे आएगी, जिससे प्रदूषण में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं, त्योहारों के समय में ट्रैफिक गतिविधियां बढ़ती हैं। यह भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने में सहयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में 27 जगह जली पराली
प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं अब भी जारी हैं। हरियाणा में 27 जगह पराली जली। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को पराली जलाने की घटनाएं जीरों थीं। वहीं, पंजाब में भी पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। पंजाब में शनिवार को 104 जगहों पर पराली जलाई गई। हरियाणा में अब तक पराली जलाने के कुल केस 1703 दर्ज किए जा चुके हैं। हरियाणा के फतेहाबाद में पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटना दर्ज की गई हैं। फतेहाबाद में 362, जींद में 256, कैथल में 229, अंबाला में 184 जगह पराली जलाई गई है।


बारिश से रात का तापमान 4.5 डिग्री गिरा
बारिश से जहां प्रदूषण से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के लगभग सभी शहरों में 4.5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ठंडा शहर फतेहाबाद रिकॉर्ड किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। वहीं, हिसार का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान में अभी और गिरावट आएगी।

कहां कितना एक्यूआई

  • हिसार 66
  • फतेहाबाद 68
  • सिरसा 70
  • जींद 73
  • रोहतक 74
  • कैथल 86
  • सोनीपत 87
  • चरखी दादरी 94
  • करनाल 98
  • कुरुक्षेत्र 101
  • भिवानी 108
  • बल्लभगढ़ 119
  • बहादुरगढ़ 123
  • पानीपत 130
  • नाननौल 148
  • धारूखेड़ा 158
  • फरीदाबाद 167
  • मानेसर 172
  • गुरुग्राम 199
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed