फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana ranks third in the country in GST collection growth rate

Chandigarh News: जीएसटी संग्रह वृद्धि दर में देश में तीसरे स्थान पर हरियाणा

Mon, 04 Nov 2024 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Haryana ranks third in the country in GST collection growth rate
अक्तूबर में 10,045 करोड़ राजस्व वसूली, 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज
विज्ञापन


कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अक्तूबर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में 15 फीसदी वृद्धि दर के साथ हरियाणा देश में तीसरे नंबर रहा है। अक्तूबर में जीएसटी से राज्य को 10,045 करोड़ का राजस्व आया है। जबकि वर्ष 2023-24 में अक्तूबर में 8,716 करोड़ की राजस्व वसूली हुई थी। केरल 20 फीसदी जीएसटी संग्रह वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल है। केरल में 2,896 करोड़ रुपये राजस्व जमा हुआ है, जबकि 11,407 करोड़ रुपये राजस्व वसूली करने वाला राज्य गुजरात 17 फीसदी वृद्धि दर के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। हरियाणा की तरह बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय में भी जीएसटी संग्रह वृद्धि 15 फीसदी हुई है, हालांकि इन तीनों राज्यों का कुल राजस्व हरियाणा से काफी कम है। बंगाल में 5,597 करोड़, त्रिपुरा में 105 करोड़ और मेघालय में 164 करोड़ रुपये राजस्व जमा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अक्तूबर तक राज्य में कुल 38,045 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी संग्रह हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के सितंबर में 24 फीसदी जीएसटी वृद्धि दर के साथ 9,957 करोड़ राजस्व कमाई के साथ हरियाणा देश में अव्वल था।

राज्य से पीछे पंजाब, दिल्ली, यूपी और बिहार
पड़ोसी राज्य पंजाब अक्तूबर में 2,211 करोड़ राजस्व वसूली के साथ 12 फीसदी जीएसटी संग्रह वृद्धि दर के साथ हरियाणा से पीछे है। राजधानी दिल्ली में 8,660 करोड़ राजस्व के साथ 12 फीसदी वृद्धि, यूपी में 9,602 करोड़ राजस्व के साथ 7 फीसदी वृद्धि और बिहार में 1,606 करोड़ राजस्व के साथ 14 फीसदी वृद्धि हुई है। ये भी हरियाणा से पीछे हैं।
विज्ञापन


यूटी में लद्दाख अव्वल, तीसरे स्थान पर चंडीगढ़
वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश के केंद्र शासित प्रदेशों में 30 फीसदी जीएसटी संग्रह वृद्धि दर के साथ 56 करोड़ रुपये राजस्व कमाने वाला लद्दाख अव्वल है। जबकि 19 फीसदी जीएसटी संग्रह वृद्धि दर के साथ 252 करोड़ राजस्व वसूली में पुडुचेरी दूसरे स्थान पर है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ 16 फीसदी जीएसटी संग्रह वृद्धि दर के साथ यूटी में दूसरे स्थान पर है। चंडीगढ़ में अक्तूबर में 243 करोड़ की राजस्व वसूली हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अक्तूबर में चंडीगढ़ में कुल 210 करोड़ की राजस्व वसूली हुई थी। गोवा में 5 फीसदी, लक्ष्यद्वीप में 13, दादरा व नगर हवेली और दमन एवं दीव में -1 फीसदी की जीएसटी वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा का प्रतिमाह जीएसटी संग्रह



माह - जीएसटी (करोड़ में)



अप्रैल 2172.14

मई 1949.86



जून 1336.79

जुलाई 1819.23



अगस्त 1785.59

सितंबर 9,957

अक्तूबर 10,045
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed