{"_id":"62a238bf8695da71537d609a","slug":"haryana-ranks-first-in-medal-tally-in-khelo-india-youth-games-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स: पदक तालिका में हरियाणा सबसे आगे, खिलाड़ियों ने अब तक 96 पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: पदक तालिका में हरियाणा सबसे आगे, खिलाड़ियों ने अब तक 96 पदक झटके
Fri, 10 Jun 2022 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:19 AM IST
सार
वॉलीबाल में दो रजत व वेट लिफ्टिंग में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। हरियाणा को कुश्ती में 16 स्वर्ण, 10 रजत, 12 कांस्य और योगासन में एक स्वर्ण व पांच कांस्य पदक मिले हैं।
विज्ञापन
Khelo India Youth Games
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में अभी तक सबसे आगे चल रहा है और गुरुवार शाम पांच बजे तक हरियाणा 96 पदक अपने नाम कर चुका है। इनमें 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं। गुरुवार शाम पांच बजे तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य के साथ कुल 14 पदक झटके हैं। बैडमिंटन में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों की झोली में आया है। साइकिलिंग में दो स्वर्ण और छह कांस्य पदक खिलाड़ियों ने जीते हैं जबकि गतका में एक स्वर्ण व तीन रजत पदक लिए हैं।
विज्ञापन
ऐेसे ही, जिम्नास्टिक में एक कांस्य, कबड्डी में एक गोल्ड व एक रजत पदक लिया है। सूटिंग में तीन स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य पदक मिले हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने तैराकी में एक गोल्ड और थांग-ता में एक रजत व तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। वॉलीबाल में दो रजत व वेट लिफ्टिंग में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। हरियाणा को कुश्ती में 16 स्वर्ण, 10 रजत, 12 कांस्य और योगासन में एक स्वर्ण व पांच कांस्य पदक मिले हैं।
विज्ञापन
पदक तालिका में महाराष्ट्र और हरियाणा में होड़
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में चल रहे मुख्य मुकाबलों के परिणाम आने लगे हैं और पदक तालिका में पहले और दूसरे स्थान के लिए हरियाणा व महाराष्ट्र में होड़ लगी हुई है। इस बार खेलो इंडिया में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों की भागीदारिता 438 इवेंटस में है और मेजबान राज्य हरियाणा के खिलाड़ियों की भागीदारिता 579 इवेंट में है।
विज्ञापन