{"_id":"c16d46b084d5e3f59f50a9d30d20ea97","slug":"haryana-power-will-show-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में हरियाणा का दम दिखाएंगे हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में हरियाणा का दम दिखाएंगे हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Apr 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य में मतदान सम्पन्न होने के बाद अब पार्टी के लिए अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं। वह गुजरात के मुकाबले हरियाणा के मॉडल को लोगों के सामने रखेंगे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान को गुजरात नहीं हरियाणा मॉडल की जरूरत है। राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही विकास कार्य ठप हो गए हैं।
सोमवार को वे राजस्थान के पाली जिले के भोपालगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नी देवी गोदारा के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ प्रो. वीरेंद्र सहित कई पूर्व मंत्री भी थे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने जो विकास के आयाम तैयार किए, जो नई योजनाओं को क्रियान्वित किया, वह विकास भाजपा सरकार आते ही ठप हो गया है। अब राजस्थान को विकास के लिए हरियाणा मॉडल की जरूरत है। जहां भी भाजपा शासन आता है, विकास थम जाता है, ऐसे में ऐसी पार्टी को मौका देना देश को बर्बाद करना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व और सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में सरकार ने दस वर्ष में देश की दशा और दिशा को बदल दिया। लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए बड़े कार्य किए।
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने सूचना, शिक्षा, भोजन और रोजगार का अधिकार देकर जीवन स्तर को सुधारा है। आज हर आदमी चैन की नींद सोता है। आने वाले समय में कांग्रेस ने जो वादे किए हैं, उसके बाद कोई कमी लोगों को नहीं रहेगी।