फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Politicians on Social Media

जानिए, सोशल मीडिया पर कितने अपडेट हैं दिग्गज

Wed, 20 Aug 2014 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Aug 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana Politicians on Social Media

हरियाणा भाजपा ने अपने समर्थकों को लगातार सूचनाएं देने के लिए पिछले दिनों एक एप एचआर बीजेपी लांच किया है। यह एंड्रॉयड एप गूगल प्ले पर उपलब्ध कराया गया है। इस एप के जरिए यूजर के पास हरियाणा भाजपा की वेबसाइट haryanabjp.org पर होने वाला हर अपडेट पहुंचेगा।

विज्ञापन


यह एप भाजपा की हर प्रेस रिलीज, पार्टी से जुड़ी रैलियों-सभाओं और टीवी कार्यक्रमों आदि की सूचनाएं देगा। लेकिन इस एप का फायदा उठाने के लिए यूजर को भाजपा का वालंटियर फार्म जरूर भरना होगा। वैसे जहां तक वेबसाइट अपडेट की बात है। भाजपा की वेबसाइट और फेसबुक पेज फिलहाल रोज अपडेट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम तक पिछला अपडेट 9 अगस्त का ही दर्ज था। वैसे हरियाणा भाजपा के समर्थकों ने कुछ पेज और ग्रुप भी बना रखे हैं। इनसे कुल 30 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर 30 जुलाई से नया स्टेटस नहीं

Haryana Politicians on Social Media

विभिन्न दलों की स्टेट यूनिटों के फेसबुक पेज बने हुए हैं। हालांकि इनमें से कुछ ही रोज अपडेट किए जा रहे हैं। 4880 फ्रेंड्स वाले हरियाणा भाजपा के फेसबुक पेज पर अपडेट की स्थिति हम ऊपर बता ही चुके हैं।

हरियाणा कांग्रेस के कई खाते और पेज फेसबुक पर हैं लेकिन भाजपा से ज्यादा संख्या यानी 4917 दोस्तों वाले इस एकाउंट में घुसने के लिए फ्रेंड बनना जरूरी किया गया है लेकिन दिए गए फोटो से पता चल जाता है कि इस एकाउंट पर पिछला अपडेट 30 जुलाई को किया गया था।

हरियाणा कांग्रेस नाम से दो-तीन और खाते फेसबुक पर मौजूद हैं और इन्हें रोज अपडेट पर किया जा रहा है लेकिन शायद ये कुछ समर्थकों के निजी प्रयास हैं। इसलिए इन्हें लाइक करने वाले कुछ सौ तक ही हैं।

दीपेंद्र को 4.76 लाख लाइक

Haryana Politicians on Social Media

दीपेंद्र हुड़्डा के फेसबुक एकाउंट को अब तक 4.76 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वैसे दीपेंद्र ट्विटर पर भी सक्रिय हैं। दिन में कई बार अपडेट करने वाले दीपेंद्र के ट्विटर पर 65.5 हजार फॉलोवर हैं।

बिश्नोई का फेसबुक पेज अपडेट, खाते नहीं

कुलदीप बिश्नोई-हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) नाम से बने फेसबुक पेज को 429764 लोग लाइक करते हैं और यह पेज रोज अपडेट हो रहा है।

हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर दो खाते हैं और इनसे कुल 14 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हैं लेकिन यह बात और है कि एक एकाउंट में 13 नवंबर-13 और दूसरे में 3 अप्रैल के बाद से अपडेट नहीं किया गया है।

इनेलो को 30000 से ज्यादा लाइक

Haryana Politicians on Social Media

इनेलो समर्थकों ने भी फेसबुक पर अपनी हलचल बढ़ा दी है। लगभग छह हजार लाइक वाले फेसबुक पेज आईएनएलडी हरियाणा पर 13 अगस्त तक का अपडेट दर्ज है। इनलो से जुड़े कुछ पेज और ग्रुप भी फेसबुक पर हैं। इनके कुल समर्थकों और पसंद करने वालों की संख्या 30000 से ज्यादा है।

सुरजेवाला का खाता अपडेट नहीं

हरियाणा के उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला के कुछ फेसबुक खाते हैं जो देखने से ही फर्जी लगते हैं। लेकिन ऑफिशियल होने का दावा करने एक एकाउंट पर महज 434 फ्रेंड्स हैं और 8 मई के बाद से कोई स्टेटस अपडेट नहीं किया गया है।

सुरजेवाला के नाम से दर्ज एक और एकाउंट को 647 लोग पसंद करते हैं लेकिन इस पर पिछला कार्यक्रम 21 जुलाई का दिया गया है। सुरजेवाला समर्थकों ने कुछ ग्रुप और पेज भी बना रखे हैं। इन पर कुल समर्थकों की संख्या 2000 के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed