फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police will have 12 thousand new recruitments

हरियाणा पुलिस में होगी 12 हजार नई भर्तियां, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Mon, 23 Oct 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Oct 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police will have 12 thousand new recruitments
- फोटो : File Photo
हरियाणा पुलिस में जल्द ही 12 हजार नई भर्तियां होंगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। इन नई भर्तियों के बाद हरियाणा पुलिस के मौजूदा जवानों का कार्यभार थोड़ा कम होगा और उन्हें सिस्टम अनुसार छुट्टियां भी मिल पाएंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने नग्गल मोगीनंद स्थित पुलिसलाइन में दी। डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी यहां पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर मौजूद थे। सभी ने शहीद जवानों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि सरकार की ओर से पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। पुलिस मुलाजिमों को आवास की सुविधा देने के साथ-साथ नए पुलिस स्टेशन व पुलिस चौकियों का निर्माण करवाया जा रहा है। हरियाणा पुलिस में नई भर्ती होने के बाद पुलिस कर्मियों को सिस्टम के अनुसार छुट्टियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana Police will have 12 thousand new recruitments
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
लिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि आज का दिन न केवल हरियाणा पुलिस के लिए बल्कि समस्त भारतीय पुलिस के लिए एक प्रेरणादायक दिवस है, जो हमें उन 370 बहादुर और जांबाज पुलिस जवानों व अधिकारियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने देश, प्रदेश व सीमाओं पर देश की सुरक्षा के लिए कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए और खतरनाक अपराधियों का मुकाबला करते हुए अपने अमूल्य प्राणों को देश पर बलिदान किया।

उन्होंने कहा कि आज से 55 वर्ष पूर्व इसी दिन केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल के दस बहादुर जवानों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय मृत्यु को चुना। उन्होंने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हमने अन्य देशों से समर्थित आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसी रणनीति बनाई है, जिससे विघटनकारी चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed