{"_id":"5e9cd0fa8ebc3e76925045c9","slug":"haryana-police-too-cautious-after-acp-s-death-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारीः लुधियाना में एसीपी की मौत के बाद हरियाणा पुलिस भी सतर्क, जारी की गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारीः लुधियाना में एसीपी की मौत के बाद हरियाणा पुलिस भी सतर्क, जारी की गाइडलाइन
Mon, 20 Apr 2020 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना में कोरोना से एसीपी की मौत के बाद हरियाणा पुलिस भी सतर्क हो गई है। महानिदेशक मनोज यादव ने कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को खुद को कोरोना से सुरक्षित रखकर दूसरों की जान बचाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ जाने वाला स्टाफ पीपीई किट व एन 95 मास्क के बिना न जाए। हर जिले में 1000-1000 किट भेजी जा चुकी हैं। सभी पुलिसकर्मियों को सजग व सावधानीपूर्वक काम करना होगा।
विज्ञापन
भारत समेत दुनिया के तमाम देश इस समय कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं। कोरोना को हराने में पुलिस के उत्कृष्ट व्यवहार व सद्भाव की सराहना प्रदेश सरकार के साथ-साथ आमजन भी कर रहा है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए राज्य पुलिस इसी प्रकार अपना प्रयास जारी रखेगी।
विज्ञापन
संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान मास्क, दस्ताने, सोशल डिस्टेंसिंग व जरूरी होने पर पीपीई किट का इस्तेमाल भी अवश्य करें। साथ ही, ड्यूटी पर रहते हुए स्वयं की स्वच्छता, खान-पान और सुरक्षा का भी ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कोरोना प्रभावित इलाकों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से घरों से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में सभी पुलिस अधिकारी व जवान ड्यूटी सावधानीपूर्वक करते हुए स्वयं को भी सुरक्षित रखेंगे और आम लोगों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी कठिनाईयों को भी अपने विवेक से हल करेंगे।