{"_id":"594f570b4f1c1b355b8b47e2","slug":"haryana-police-strict-instructions-for-cow-beef-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: ईद पर भूलकर भी न बेचें गोमांस, हरियाणा पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: ईद पर भूलकर भी न बेचें गोमांस, हरियाणा पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
बिरयानी के नाम पर बीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर भूलकर भी गोमांस की बिक्री न करें, वरना अंजाम भुगतना होगा। हरियाणा पुलिस सख्त है और अफसरों को भी कड़े निर्देश मिल गए हैं। मेवात में चल रहे बीफ बिरयानी के विवाद के चलते यह कदम उठाया गया है।
इसके तहत ईद के मौके पर बिरयानी पुलिसिंग की जाएगी, जिसमें मुस्लिम बहुल इलाके पुलिस की नजर में रहेंगे। ध्यान रखा जाएगा कि कहीं गोमांस की बिक्री न हो। मामले को लेकर हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानी राम मंगला ने डीजीपी को पत्र लिखा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने सभी एसपी को कड़ी सुरक्षा करने और चप्पे चप्पे पर नजर रखने के आदेश दे दिए हैं।
मंगला ने पत्र में लिखा कि ईद के मौके पर गोमांस की बिक्री हो सकती है, जबकि हरियाणा में गोमांस की बिक्री बैन है। इसे लेकर कानून भी बनाया गया है। ऐसे में सुनिश्चित करना जरूरी है कि गोमांस न बिके। पत्र मिलते ही डीजीपी हरकत में आए और उन्होंने प्रदेश के सभी एसपी को अलर्ट कर दिया।