फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police's notice to the chairperson of Dera

अब विपासना इंसां पर कसेगा शिकंजा, पुलिस को इन सवालों के जवाब चाहिएं

Thu, 14 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police's notice to the chairperson of Dera
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां - फोटो : File Photo
डेरामुखी को सजा होने और डेरे को खंगालने के बाद भी अभी कई चीजें ऐसी हैं, जो रहस्य की चादर ओढ़े हुए हैं। हरियाणा पुलिस और सरकार इस कोशिश में है कि डेरे से जुड़ी हर चीज सामने आ जाए। इसके लिए हरियाणा पुलिस ने अब डेरे की प्रबंधन समिति पर शिकंजा कसने का मन बनाया है।
विज्ञापन


फिलहाल, डेरे का कामकाज देख रही डेरे की चेयरपर्सन विपासना समेत प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारियों को भी पुलिस ने खंगालने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने इन सभी लोगों के नोटिस तैयार कर लिए हैं, जिसमें इन सभी लोगों को निर्देश है कि वे पुलिस के समक्ष पेश होकर इस बाबत की जा रही जांच में पुलिस का सहयोग करे।
विज्ञापन


डेरे की गुरु ब्रह्मचारी है विपासना
गुरु ब्रह्मचारी के नाम से डेरे में पहचानी जाने वाली विपासना डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन है। वह 250 मेंबर मैनेजमेंट ऑफ डेरा सच्चा सौदा का नेतृत्व करती है, जिसमें 150 मेंबर महिलाएं हैं। सिरसा के ही शाह सतनाम जी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से विपासना ने ग्रेजुएशन की है। 35 साल की विपासना अविवाहित है। आगे पढ़िए...
विज्ञापन
विज्ञापन

विपासना के माता-पिता कौन है?

Haryana Police's notice to the chairperson of Dera
Inside The Dera Campus - फोटो : File Photo
हरियाणा पुलिस विपासना से कई सवाल पूछ सकती है, जैसे कि हरियाणा के किस जिले से ताल्लुक रखती है? उसके माता-पिता कौन है? उसका मूल पता कहां है? उसके परिजन कहां हैं? ऐसे कई सवाल विपासना से जुड़े हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं है। बता दें कि डेरे से जुड़ी वेल्फेयर एक्टिविटी भी विपासना ही देखती है।

डेरे की मैनेजमेंट जानना चाहती है पुलिस
डेरा मुखी को सजा हो गई और लोकल कमिश्नर की निगरानी में दस टीमों ने डेरा भी खंगाल लिया गया। लेकिन डेरे की मैनेजमेंट क्या है? ये क्या-क्या काम करती है? डेरे में हर चीज को किस तरह मैनेज किया जाता था इत्यादि कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब या तो डेरामुखी के पास है या फिर उसके खासमखास उन लोगों के पास जो डेरा मैनेजमेंट के सदस्य या पदाधिकारी है।

लिहाजा, हरियाणा पुलिस डेरा सिरसा की मैनेजमेंट से जुड़े हर सदस्य व पदाधिकारियों से पूछताछ करना चाहती है। इसलिए उन्हें तलब किए जाने की तैयारी कर ली गई है। इसमें फिलहाल विपासना का नाम सबसे ऊपर है, क्योंकि इस सारे प्रकरण में जहां अधिकतर पदाधिकारी अंडरग्राउंड हो गए, वहीं विपासना ने ही सामने आकर डेरे की ओर से सफाई थी, इसलिए विपासना को मुख्य रूप से पुलिस अब अपनी इन्वेस्टीगेशन का हिस्सा बनाएगी। हरियाणा पुलिस के डीजीपी बलजीत सिंह संधू के अनुसार विपासना समेत सभी प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को नोटिस भेजा जा रहा है। खुद ही ये लोग पुलिस जांच में सहयोग करें, तो ठीक रहेगा वरना किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed