फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police recruitment exam canceled after answer key leak

हरियाणा: पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की लीक, पांच गिरफ्तार, परीक्षा रद्द, दोबारा तय होगी तारीख

Sat, 07 Aug 2021 09:58 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/कैथल/फतेहाबाद
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/कैथल/फतेहाबाद Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Aug 2021 09:58 PM IST
सार

आंसर-की लीक होने के बाद हरियाणा में पुरुष कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा को कर्मचारी चयन आयोग ने रद्द कर दिया है। आयोग अब दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित करेगा। वहीं लीक मामले को लेकर विपक्ष ने आयोग और सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कर्मचारी चयन आयोग को बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन
Haryana Police recruitment exam canceled after answer key leak
हरियाणा पुलिस ( फाइल फोटो)

विस्तार

आंसर-की लीक होने के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को दो सत्रों में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। रविवार को भी दोनों सत्रों में परीक्षा नहीं होगी। उधर, कैथल पुलिस ने आंसर-की लीक करने के मामले में पांच और फतेहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैथल में 12-12 लाख और फतेहाबाद में 18-18 लाख रुपये में आंसर-की अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवा रहे थे। 

विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कैथल के साथ-साथ हिसार, जींद समेत कई जिलों में छापे मारे। प्रदेश में शनिवार को दो सत्रों में विभिन्न केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा हुई। कैथल के माता गेट के पास पुलिस ने सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले एक वाहन से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने परीक्षा की आंसर-की बरामद की। इन युवकों में एक जींद जिले के गांव थुआ का, दूसरा हिसार और तीसरा कैथल के गांव प्यौदा का निवासी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे 12-12 लाख रुपये लेकर परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों तक आंसर-की पहुंचा रहे थे। पूछताछ के बाद इनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने दोपहर 12:00 बजे सीआईए-1 पुलिस थाने में आरोपियों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। दोपहर 3:00 बजे उन्होंने सीआईए-1 थाने में पूछताछ के बाद पुलिस ने कैथल के साथ-साथ हिसार और जींद सहित कई जिलों में छापे मारे। पुलिस इस मामले में जांच की बात कहकर कुछ भी बताने से बचती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ा मामला बेहद संवेदनशील है। इस संबंध में अभी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। - ममता सिंह, आईजी करनाल रेंज 

फतेहाबाद: कोचिंग सेंटर चलाता है एक आरोपी, कैथल का रमेश है मास्टरमाइंड

पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की बेचने के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने कैथल निवासी भानसिंह, फतेहाबाद के गांव दरियापुर निवासी कुनाल और गांव अयाल्की निवासी सतीश को गिरफ्तार किया है। कुनाल फतेहाबाद शहर में सिरसा रोड पर कोचिंग अकादमी चलाता है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी शहर में पेपर बेचने में कामयाब नहीं हुए क्योंकि उन्हें खरीदार नहीं मिले। 

आरोपी 18 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे। पुलिस को इनके बारे में व्हाट्सएप कॉल के जरिये सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी सतीश और कुनाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि भान सिंह ने उन्हें आंसर-की उपलब्ध करवाई थी। गिरफ्तारी के बाद भान सिंह ने बताया कि उसे कैथल के ही संदीप ने आंसर-की उपलब्ध करवाई। मामले में कैथल की एकेडमी का संचालक रमेश मास्टर माइंड था। उसका एक साथी विक्रम भी रहा, जो खुद परीक्षा में बैठा था। एसपी फतेहाबाद राजेश कुमार ने बताया कि जंडवाला सरोत निवासी वीरेंद्र की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दोबारा तय होगी परीक्षा की तारीख 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आंसर-की लीक होने के कारण पुरुष कांस्टेबल के पदों के लिए दोनों सत्रों में हुई लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। रविवार को होने वाली परीक्षा भी नहीं होगी। परीक्षा की तारीख दोबारा से तय की जाएगी। आयोग के सचिव ने शनिवार शाम परीक्षा रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया।

आंसर-की लीक होने की सुबह से मिल रही सूचनाएं सही पाए जाने पर आयोग ने यह कदम उठाया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आयोग ने अप्रैल 2020 को विज्ञापन जारी किया था। 10 जुलाई 2021 को ओएमआर शीट आधारित लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ। आयोग ने पेपर लीक और आंसर-की आउट होने के मामले रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था की थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कर्मचारी चयन आयोग को बर्खास्त करने की मांग की है।

करनाल में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले व आंसर-की समेत छह दबोचे
पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह पेपर देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आंसर-की के साथ परीक्षा केंद्र से एक आरोपी समेत एक अभ्यर्थी सहित दो अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में धरा गया एक आरोपी सीआईएसएफ का सिपाही बताया जा रहा है, इसका आईकार्ड पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस ने मामले में सिटी थाना, सिविल लाइन थाना और सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज किया है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सोनीपत के गांव माहमा निवासी रौनक और उसकी जगह डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षा दे रहा सोनीपत के खुबड़ू का विक्की, विक्की की जगह इसी कॉलेज में परीक्षा दे रहा मारौत निवासी बिजेंद्र, रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी मोहित, एसडी मॉडल स्कूल में यूपी के लखनऊ निवासी रंजन आलोक की जगह परीक्षा दे रहे रोमित, ग्रीन लैंड सलारू में अजय निवासी टिटौली (रोहतक) को आंसर-की के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed