फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana Police officers to raise money for Kerala victims

सराहनीय कदमः केरल पीड़ितों के लिए चंदा जुटाएंगे पुलिस अफसर, देंगे 5 करोड़ 5 लाख रुपए

Sun, 26 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला Updated Sun, 26 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
haryana Police officers to raise money for Kerala victims
केरल में बाढ़

हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित केरल में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि गंभीर बाढ़ के कारण केरल के लोगों को जीवन और संपत्ति के भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और हरियाणा पुलिस संकट की इस घड़ी में केरल के लोगों के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन


चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों के समर्थन में राज्य पुलिस के सभी अधिकारी और कर्मचारी आगे आए हैं और इसी संदर्भ में उन्होनें स्वेच्छा से एक दिन का वेतन इक्टठा करके 5 करोड 5 लाख रुपये की मदद करने का निर्णय लिया है। संधू ने स्वैच्छिक योगदान के लिए राज्य पुलिस के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed