फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police caught 385 crooks in the year 2021 by giving 64 lakhs to informers

हरियाणा: मुखबिरों को 64 लाख देकर वर्ष 2021 में पुलिस ने पकड़े 385 बदमाश, जघन्य अपराधों के सैकड़ों मामले सुलझे

Thu, 13 Jan 2022 01:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 01:21 AM IST
सार

हरियाणा के डीजीपी ने बदमाशों को चेतावनी दी है कि बदमाशों के लिए प्रदेश में जगह नहीं है। 

विज्ञापन
Haryana Police caught 385 crooks in the year 2021 by giving 64 lakhs to informers
haryana police

विस्तार

साल 2021 में हरियाणा पुलिस ने 64 लाख, 30 हजार रुपये मुखबिरों पर खर्च करके 385 मोस्टवांटेड बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से लूट, डकैती, रंगदारी, हत्या, हत्या के प्रयास और स्नैचिंग सहित जघन्य अपराधों के सैकड़ों मामले सुलझे हैं। 

विज्ञापन


डीजीपी पीके अग्रवाल ने बताया कि संगठित अपराध से निपटने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सहित हमारी फील्ड इकाइयों ने इन अपराधियों और गैंगस्टरों का एक डेटाबेस तैयार किया, जिससे उनके ठिकानों का पता लगाते हुए काबू किया जा सका। डीजीपी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में अपराध और आपराधिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है।  

विज्ञापन

किस जिले में कितने अपराधी पकड़े

डीजीपी ने बताया कि गुरुग्राम से सर्वाधिक 73 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया। नारनौल से 44, फरीदाबाद से 43, सोनीपत से 28, पलवल से 25, कुरुक्षेत्र और झज्जर से 22-22, रोहतक से 21, पानीपत से 18, कैथल से 16, नूंह से 14, पंचकूला और करनाल से 13-13, रेवाड़ी से 10, यमुनानगर से 5, अंबाला, भिवानी और दादरी से 4-4, हांसी से 2 और हिसार, फतेहाबाद, जींद और सिरसा से 1-1 बदमाश को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने उन्होंने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे कट्टर अपराधियों, संगठित गिरोह व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed