फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police attack on miscreants, 881 accused arrested in 478 cases.

Chandigarh News: बदमाशों पर हरियाणा पुलिस का आक्रमण, 478 केसों में 881 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 07:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police attack on miscreants, 881 accused arrested in 478 cases.
ऑपरेशन आक्रमण-9 : प्रदेश में 6161 पुलिस की 1309 टीमों ने की रेड
विज्ञापन

नूंह पुलिस ने 30 साल से लूट के अभियोग में उद्घोषित अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने बीते शनिवार को प्रदेशभर में बदमाशों, आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए ऑपरेशन आक्रमण-9 चलाया। इस दौरान प्रदेशभर में 6161 पुलिसकर्मियों की 1309 टीमों ने नशा, जुआ और अवैध हथियारों के संबंध में 478 मुकदमे दर्ज कर 881 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान नूंह पुलिस ने लगभग 30 साल से लूट के केस में वांछित उद्घोषित अपराधी को भी काबू किया। उस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज है। अभियान के दौरान टीमों ने कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन मोस्ट वांटेड, तीन इनामी बदमाश, दो साइबर अपराधी, 21 जघन्य अपराधियों को काबू किया। साथ ही पुलिस ने 75 उद्घोषित अपराधियों और 61 बेल जंपर्स को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि अभियान से पहले पूरी जानकारी एकत्र की गई। पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में अलसुबह से ही रेड शुरू की गई और यह कार्रवाई देर शाम तक चली। इस दौरान पुलिस टीमों ने आर्म्स एक्ट के तहत 28 एफआईआर दर्ज कर 32 अवैध असलहे बरामद किए। इसी प्रकार ऑपरेशन आक्रमण के तहत महेंद्रगढ़ के थाना सतनाली क्षेत्र में 391.96 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ, 190 डेटोनेटर और 750 मीटर वायर जब्त की। इस मामले में पुलिस ने अवैध माइनिंग के लिए विस्फोटक पदार्थ सप्लाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी प्रकार 3.149 किलोग्राम गांजा, 22 ग्राम हेरोइन, 1.589 किलोग्राम अफीम, 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इन मामलों में प्रदेश भर में छह आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई।
विज्ञापन


कई भगौड़े अपराधी किए काबू
इसी कड़ी में फतेहाबाद पुलिस ने करीब 28 साल से अवैध हथियारों की तस्करी करने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया। फतेहाबाद पुलिस ने एक्साइज एक्ट में करीब 25 साल से उद्घोषित अपराधी और 22 साल से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। भिवानी से चोरी के मामले में 23 साल से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। यह अपराधी राजस्थान पुलिस का उद्घोषित अपराधी है। आरोपी को राजस्थान पुलिस को सौंपा दिया है। बहादुरगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 साल पहले हुई हत्या के मामले में वांछित एवं उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक्साइज अधिनियम के तहत 321 एफआईआर दर्ज करते हुए 807 बोतल अंग्रेजी शराब, 6012 बोतल देसी शराब, 2332 बोतल बीयर, और 7645 लीटर लाहन जब्त किया है। मामले में 120 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी प्रकार, जुआ अधिनियम के तहत 104 केस दर्ज करते हुए 41 आरोपियों की गिरफ्तारी की, जिनके कब्जे से पुलिस ने 2,06,860 रुपये की नकदी भी बरामद की। लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करने वाले 738 वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed