फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police advisory to avoid KMP-KGP expressway on January 7

कृषि कानूनों के विरोध में सात को किसानों की ट्रैक्टर रैली, केएमपी-केजीपी पर जाने से बचें वाहन चालक 

Wed, 06 Jan 2021 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 06 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police advisory to avoid KMP-KGP expressway on January 7
केएमपी एक्सप्रेस वे - फोटो : फाइल फोटो

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान सात जनवरी को केएमपी-केजीपी समेत अन्य मार्गों पर ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। इसके चलते हरियाणा पुलिस ने वाहन चालकों से गुरुवार को इन मार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


सोनीपत के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पुलिस अधिकारियों से बैठक कर यातायात की योजना तैयार की है। उन्होंने 7 जनवरी को वाहन चालकों को केएमपी-केजीपी पर यात्रा न करने की सलाह दी है। उसके साथ ही नया रूट प्लान जारी किया गया है। 
विज्ञापन


एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जीटी रोड पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ से आने वाले भारी वाहन दिल्ली व गुरुग्राम जाने के लिए सोनीपत आने से बचें। इन वाहनों के लिए पानीपत से नेशनल हाईवे-71ए के माध्यम से गोहाना, रोहतक, झज्जर व रेवाड़ी से होते हुए जाना सुविधाजनक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ से आने वाले हल्के वाहन दिल्ली व गुरुग्राम जाने के लिए नेशनल हाईवे-44 का प्रयोग करते हुए मुरथल से सोनीपत, सफियाबाद व लामपुर होकर दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। 




बहालगढ़ से सोनीपत व दूसरी तरफ बागपत, खेकड़ा, लोनी बार्डर से होते हुए भी दिल्ली जा सकते हैं। सोनीपत से दिल्ली जाने वाले हल्के वाहनों के लिए सफियाबाद, लामपुर व दहिसरा से होते हुए दिल्ली जाना सही रहेगा। सात जनवरी को बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही अपने वाहनों को लेकर बाहर निकलें। जरूरी न हो तो यात्रा को टाल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed