{"_id":"ea3eb729ffb0ba85488bf1988e826762","slug":"haryana-panchayat-election-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पंचायत चुनाव, पहले दिन इतने नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पंचायत चुनाव, पहले दिन इतने नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन 56 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। यह जानकारी हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा ने दी।
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य के लिए 8, पंचायत समिति सदस्य के लिए 7, सरपंच पद के लिए 23 और पंच के लिए 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
प्रथम चरण के लिए 20 जिलों की 47 ब्लॉक समितियों के 1186 सदस्यों, 159 जिला परिषद सदस्यों, 2518 सरपंचों और 25541 पंचों के लिए 4 अक्तूबर को चुनाव होना है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया है कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के अलावा पंच व सरपंच के लिए नामांकन का दौर 19 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
सोनीपत व हिसार जिले में पहले दिन पंचायत और जिला परिषद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। झज्जर में किसी भी पद के लिए कोई पर्चा नहीं भरा गया। रेवाड़ी जिले में जिला परिषद का एक नामांकन दाखिल हुआ जबकि पंचायत समिति के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा।