फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana panchayat election supreme court hearing

पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता, सरकार के 4 तर्क

Wed, 14 Oct 2015 09:36 AM IST
राजीव सिन्हा/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
राजीव सिन्हा/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Oct 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
haryana panchayat election supreme court hearing

हरियाणा में पंचायत चुनाव लड़ने वालों के लिए शैक्षणिक समेत अन्य योग्यताएं निर्धारित करने को प्रदेश की खट्टर सरकार ने जायज बताते हुए इसे प्रगतिशील कदम करार दिया है। राज्य सरकार का कहना है कि लोग नेताओं का अनुसरण करना चाहते हैं, लिहाजा उनका शिक्षित होना जरूरी है। इसके जरिए पंचायत को मिसाल कायम करनी चाहिए।

विज्ञापन


सरकार का कहना है कि अब तो बिना शिक्षित हुए खेती भी नहीं की जा सकती। सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2015 की वैधता को चुनौती वाली याचिका पर बहस के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि राजनीति को अपराधीकरण से मुक्त रखने, स्वच्छता बनाए रखने और समाज को प्रगतिशील बनाने के लिए उम्मीदवारों के लिए मानदंड तो होने ही चाहिए।
विज्ञापन


यह विधायिका द्वारा उठाया गया कदम है और यह सब संविधान के दायरे में रहकर किया गया है। मकसद इसके जरिए अगली पीढ़ी को शिक्षित बनाना है।

मील का पत्‍थर साबित होंगे नए नियम

haryana panchayat election supreme court hearing

नए नियम के तहत पंचायत चुनाव लड़ने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं और महिलाओं व दलित वर्ग के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने के साथ-साथ कई अन्य नियम हैं। इसके तहत वे लोग ही पंचायत चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं, जिनके घरों में शौचालय हो और उन पर बिजली बिल लंबित न हो।

साथ ही उसे किसी भी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त योग्यता निर्धारित कर सकती है। राज्य सरकार का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार होने का यह मतलब नहीं है कि उसे शिक्षित नहीं होना चाहिए।

जिम्मेदारी निभाने के लिए शिक्षित होना जरूरी

haryana panchayat election supreme court hearing

अटॉर्नी जनरल ने कहा कि पंचायत निकाय स्वशासन का एक हिस्सा है। सरपंच या उप सरपंच को नौकरशाही के साथ मिलकर काम करना होता है। सामाजिक न्याय दिलाने के लिए उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में पता होना चाहिए। ये जिम्मेदारी वाले पद हैं। इतनी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने के लिए उनका शिक्षित होना जरूरी है, ताकि वे अपने कामों को बखूबी अंजाम दे सकें।

अटॉर्नी जनरल ने कहा कि आजादी के वक्त देश में करीब 80 फीसदी लोग निरक्षर थे। अफसोस की बात है कि इतने सालों के बाद भी देश में लोग निरक्षर हैं। ऐसे में अगर पंचायत चुनाव लड़ने वालों के लिए शैक्षणिक योग्यता रखी गई है तो गलत क्या है।

इससे लोगों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा। आखिर कभी न कभी किसी न किसी को इसकी शुरुआत तो करनी ही थी। यह एक शुरुआत है और संसद और विधानसभा को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।

विज्ञापन

लोगों को शिक्षित होने की प्रेरणा मिलेगी

haryana panchayat election supreme court hearing

अटॉर्नी जनरल ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार और चुने जाने का अधिकार असीम नहीं है। इस तरह की अनिवार्यता आम लोगों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेगा।

कोर्ट हमेशा से कहती रही है कि शिक्षा जरूरी है, ऐसे में इसका विरोध क्यों किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक खेती करने के लिए पढ़ा-लिखा होना जरूरी हो गया है।

वहीं पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के घर में शौचालय होने की अनिवार्यता का बचाव करते हुए अटॉर्नी जनरल ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि अब भी लोग खुले में शौच करने को मजबूर है। उन्होंने शौचालय होने को स्वच्छता का हिस्सा बताया। लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed