{"_id":"4e913c6cfac56c68d1e514463ae105fc","slug":"haryana-panchayat-election-2015-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पंचायत चुनाव 2015 का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पंचायत चुनाव 2015 का शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पंचायत चुनाव 2015 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार चुनाव तीन चरणों में होंगे। हरियाणा चुनाव आयोग के आयुक्त राजीव शर्मा ने की तारीखों की घोषणा की। 9 सितंबर को नोटिस जारी किया जाएगा। 6212 पंचायतों के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
सभी सीटों सरपंचों, पंचों ,जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए एक साथ होंगे चुनाव। पहले चरण के लिए पोलिंग 4 अक्टूबर 2015 को होगी। दूसरे चरण के चुनाव 11 अक्टूबर 2015 और तीसरे चरण के चुनाव 18 अक्टूबर 2015 को होंगे।
विज्ञापन
15 सितम्बर से शुरू होकर 19 सितंबर तक पहले चरण के नॉमिनेशन होंगे। 21 सितंबर को स्क्रूटनी होगी। 24 सितम्बर को आवेदन वापस लेने की तारीख और चुनाव चिन्ह दिए जायेंगे। कुल पोलिंग बूथ 21475 होंगे, जिनमें से 4123 संवेदनशील और 4265 अति संवेदनशील बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
पोलिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। 15 ऐसी पंचायतें जिनका कार्यकाल अभी बाकी है, उन पंचायतों के भी नहीं होंगे चुनाव। राइ, सोनीपत और मुरथल का चुनाव अभी नहीं होगा।