{"_id":"ffddf67c946aca4aac21bddaf73ca5f7","slug":"haryana-panchayat-election-2015-schedule-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पंचायत चुनाव की तरीखें घोषित, 3 चरणों में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पंचायत चुनाव की तरीखें घोषित, 3 चरणों में होगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। तारीखें आज घोषित कर दी गई हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने इनका ऐलान किया।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पंचायती चुनाव 10 जनवरी 17 जनवरी और 24 जनवरी को होंगे। चुनाव तीन चरण में होंगे।
पहले चरण में 10 जनवरी को हिसार, भिवानी, महेन्दरगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद में मतदान होगा। 17 जनवरी को दूसरे चरण में कैथल, रोहतक, जीन्द, सोनीपत, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल और झज्जर में वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
24 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा। इस दिन फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, पलवल, पानीपत, पंचकूला में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 23 दिसम्बर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 पंचायतों के लिए चुनाव नही होगा।
विज्ञापन
पहले भरे जा चुके नामांकन पत्र भी मान्य होंगे। हालांकि इनको दोबारा से शपथ पत्र देना होगा। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही हरियाणा में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।