फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anganwadi workers strike ends in Haryana

बड़ी राहत: हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म, बर्खास्त कर्मी होंगी बहाल, 118 दिन बाद ड्यूटी पर लौटेंगी

Tue, 05 Apr 2022 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Apr 2022 07:42 PM IST
सार

निदेशक ने आश्वासन दिया कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानी गई मांगों को लागू किया जाएगा। बैठक में हड़ताल के दौरान का मानदेय 100 रुपये प्रतिमाह कटौती के साथ जारी करने और तमाम पुलिस केस वापस लेने पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन
Anganwadi workers strike ends in Haryana
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों की हड़ताल खत्म हो गई है। आंदोलन के दौरान बर्खास्त महिला कर्मियों को बहाल किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक हेमा शर्मा के साथ मंगलवार को हुई बैठक में मांगों पर सहमति बनी। 118 दिन बाद बुधवार से हड़ताली कर्मचारी ड्यूटी पर लौटेंगी।

विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर विभाग ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की तालमेल कमेटी को वार्ता के लिए बुलाया था। कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ निदेशक व संयुक्त निदेशक राजबाला कटारिया के साथ विभाग के मुख्यालय में बैठक हुई। निदेशक ने आश्वासन दिया कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानी गई मांगों को लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में हड़ताल के दौरान का मानदेय 100 रुपये प्रतिमाह कटौती के साथ जारी करने और तमाम पुलिस केस वापस लेने पर सहमति बनी थी। केस टू केस बर्खास्तगी के मामले में बात अटकी हुई थी। निदेशक ने वार्ता में बताया कि सभी बर्खास्त कार्यकर्ता और सहायक को ड्यूटी पर लिया जाएगा, किसी के खिलाफ प्रताड़ना की कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके साथ ही तालमेल कमेटी ने 8 दिसंबर, 2021 से प्रदेश में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों की हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। कमेटी ने सरकार से अपील की है कि मानी गई मांगों को जल्द लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालमेल कमेटी की नेता देवेंद्री शर्मा, शकुंतला, कृष्णा और पुष्पा दलाल ने बताया कि 8 दिसंबर से जारी आंदोलन के दौरान कई मांगें पूरी करवाई गई हैं। प्रधानमंत्री की 1500 व 750 रुपये मानदेय वृद्धि की घोषणा को लागू करवाने की मांग भविष्य में आंदोलन का हिस्सा रहेगी। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने आंगनबाड़ी कर्मियों को अभूतपूर्व आंदोलन के लिए बधाई दी है। उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के साथ किए गए समझौते को बिना किसी देरी लागू करने की मांग की है।

रोडवेज कर्मचारी सात अप्रैल को काले झंडे लेकर करेंगे प्रदर्शन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले सात अप्रैल को सभी डिपो में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे। 28-29 मार्च की हड़ताल के बाद की गई कार्रवाई से रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। मोर्चा ने फूट डालो, राज करो की नीतियों के खिलाफ व विभाग को निजीकरण से बचाने के लिए समस्त कर्मचारियों से भविष्य में भी एकजुट रहकर निर्णायक आंदोलन करने का आह्वान किया है।

मोर्चे के वरिष्ठ नेता दलबीर किरमारा, इंद्र सिंह बधाना, ओमप्रकाश ग्रेवाल, सरबत सिंह पूनिया, विरेंद्र सिंगरोहा, विनोद शर्मा, कृष्ण कादियान, रमेश श्योकंद, जयभगवान कादियान, जयबीर घणघस, दिनेश हुड्डा, सुरेंद्र सिंह, आजाद गिल, अमित महाराणा, प्रताप सिंह भनवाला व सुखविंदर बयाना ने कहा कि सरकार व उच्च अधिकारी, कर्मचारियों व कुछ महाप्रबंधकों को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे हैं। हड़ताल न तुड़वा पाने वाले महाप्रबंधकों को चार्जशीट किया जा रहा है। एचईआरसी के महाप्रबंधक दीपक कुंडु के साथ ठेकेदार के दुर्व्यवहार करने के मामले पर सरकार चुप क्यों है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed