{"_id":"5f2433be8ebc3e638150ae4e","slug":"haryana-news-in-hindi-set-submits-inquiry-report-in-haryana-liquor-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: शराब घोटाले में एसईटी ने 15 किलो की जांच रिपोर्ट सौंपी, वो भी आधी-अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: शराब घोटाले में एसईटी ने 15 किलो की जांच रिपोर्ट सौंपी, वो भी आधी-अधूरी
Fri, 31 Jul 2020 08:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:47 PM IST
सार
- पांच बार मांगे आबकारी विभाग से कागज, नतीजा सिफर
- अब रिपोर्ट का अध्ययन करने में जुटे गृह मंत्री अनिल विज
- आंकड़ों की बाजीगरी के साथ एसईटी की रिपोर्ट में दो हजार से ज्यादा पेज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान हुए शराब घोटाले के मामले में एसईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। शराब गोदामों की फिजिकल वेरिफिकेशन के अलावा एसईटी इस घोटाले में बहुत कुछ सामने नहीं ला पाई है। पांच बार पत्र लिखने के बावजूद एसईटी को आबकारी विभाग से जो जानकारी चाहिए थी वह नहीं मिली है। गृह मंत्री अनिल विज को सौंपी 15 किलो की जांच रिपोर्ट में एसईटी ने आंकड़ों की ही बाजीगरी की है।
विज्ञापन
अनिल विज अभी इस जांच रिपोर्ट का अध्ययन कर रहे हैं। अभी तक एसईटी की जांच पर चुप्पी साधे बैठे अनिल विज शुरू से यह कहते आए हैं कि वे जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहेंगे लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद विज ने भी चुप्पी साध ली है। दिन भर वे मीडिया से यही कहते रहे कि जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में शराब के गोदामों की फिजिकल वेरिफिकेशन के अलावा आबकारी विभाग द्वारा सहयोग न किए जाने का भी जिक्र किया है। अब दायरे की बेड़ियों में जकड़ी एसईटी को विज का सहारा है। एसईटी अपनी रिपोर्ट में जो कुछ कहना चाह रही थी कह चुकी है। ऐसे में आधी-अधूरी जांच को विज कितना पसंद करेंगे यह उनके ऊपर है। अनिल विज ने एसईटी को शक्तियां दिलवाने के लिए अथक प्रयास किए थे लेकिन एसईटी को शक्तियां नहीं मिल पाई थीं। अंतत: थक कर एसईटी को अपने दायरे में रह कर ही जांच करनी पड़ी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहले ही कह चुके हैं कि एसईटी को जो जानकारी चाहिए थी वह मुहैया करवा दी गई है। उसके आगे जो कागजात एसईटी मांगने का प्रयास कर रही है। वह एसईटी के दायरे से बाहर है। जो जानकारियां एसईटी के लिए आवश्यक थीं। वह जानकारियां एसईटी को दी जा चुकी हैं।