फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Priyanka Juneja wins Mrs India 2020 title

दो माह में 13 किलो वजन कम कर प्रियंका जुनेजा ने जीता मिसेज इंडिया-2020 का खिताब

Wed, 20 Jan 2021 11:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jan 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Priyanka Juneja wins Mrs India 2020 title
Haryana - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के पानीपत की प्रियंका जुनेजा ने दो महीने में 13 किलो वजन कम किया और मिसेज इंडिया-2020 ब्यूटी पेजेंट में भाग लेकर जीत दर्ज की। कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई, जिसमें 200 प्रतियोगियों को हराकर प्रियंका ने जीत दर्ज की। साथ ही प्रियंका को अपने दो बच्चों को भी संभालना था और प्रतियोगिता की तैयारी भी करनी थी। अब वह मिसेज वर्ल्ड पेजेंट में भाग लेने की तैयारी कर रहीं हैं।  

विज्ञापन


मिसेज इंडिया-2020 की विजेता प्रियंका जुनेजा का एसडी पीजी कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने यहीं से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि शादी के दस साल बाद भी अपना ख्वाब नहीं छोड़ा। शादी से पहले मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लेना चाहती थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन


अब शादी के 10 साल बाद मौका मिला। प्रतियोगिता के लिए दो महीने में 70 किलो से अपना वजन 57 किलोग्राम किया। अब वह मिसेज वर्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसके आयोजक देश और तिथि की घोषणा जल्द ही यूएनओ की ओर से की जाएगी। प्रियंका ने बताया कि प्रतियोगिता के टैलेंट राउंड, नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पर्सनल इंट्रोडक्सन, रैंप वॉक और इंटरव्यू को क्लियर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी सोशल वेलफेयर के लिए काम करने के साथ ही गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाती हैं। कॉलेज प्रबंधन ने अपनी पूर्व छात्रा और पानीपत की बेटी की हौसला अफजाई की। करनाल के सांसद संजय भाटिया और पानीपत के विधायक प्रमोद विज ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed