{"_id":"5f43e8c28ebc3e6d02509718","slug":"haryana-news-in-hindi-ig-hemant-kalsan-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद शराब पीकर हंगामा करने पर आईजी हेमंत कल्सन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद शराब पीकर हंगामा करने पर आईजी हेमंत कल्सन निलंबित
Tue, 25 Aug 2020 03:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 03:52 AM IST
सार
- गृह मंत्री अनिल विज ने दिए आदेश, पहले भी विवादों में रहे
- पिंजौर के एक घर में घुसकर महिलाओं से दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन
हेमंत कल्सन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) होमगार्ड हेमंत कल्सन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को निलंबन आदेश जारी किए गए। बीते सप्ताह पंचकूला जिले के पिंजौर में एक घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने कल्सन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें अंबाला जेल भेजा गया। रास्ते में तबीयत खराब होने पर उन्हें फिर जांच के लिए पंचकूला लाया गया। रिपोर्ट सही आने पर उन्हें जेल भेजा था। कल्सन लंबे समय से विवादों में चल रहे हैं। 27 जुलाई को भी कल्सन एक महिला से बदसलूकी के आरोपों में घिर चुके हैं।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया था कि कल्सन ने महिला को उसके घर से बाहर निकालकर गाली-गलौज की थी। महिला ने पिंजौर पुलिस थाने में शिकायत दी थी। कल्सन पर शराब पीकर दुर्व्यवहार का आरोप है। जुलाई में कल्सन ने एक महिला के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने की बात कही थी। शिकायतकर्ता हेमंत कल्सन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला ने पहले उन्हें जातिसूचक शब्द कहा। इस कारण महिला से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
महिला और हेमंत कल्सन की ओर से दी गई शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव में अप्रैल 2019 में हेमंत कल्सन को तमिलनाडु में चुनावी ड्यूटी के दौरान हवा में फायरिंग के लिए निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि आईजी हेमंत कल्सन ने कांस्टेबल की सेमी ऑटोमेटिक गन से हवा में फायरिंग कर दी थी। कल्सन पर सिंतबर 2018 में एक रोडरेज की घटना के दौरान राहगीरों से मारपीट करने का भी आरोप है।