फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Haryana min Anil vij targets on BS Hooda

हरियाणा : अनिल विज बोले- हुड्डा तो रोज रात सपने में सीएम हाउस में सोते हैं, सुबह अपने मकान में जागते हैं

Wed, 20 Jan 2021 12:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jan 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Haryana min Anil vij targets on BS Hooda
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अनिल विज।

किसान आंदोलन के मामले में कांग्रेस के राजनीति करने और राहुल गांधी की टिप्पणी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान किसी भी राजनीतिक पार्टी या नेता को अपने मंच का उपयोग करने नहीं देते और किसान अपने आंदोलन को उसी तरीके से चला रहे हैं। विज ने कहा कि कांग्रेस अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा द्वारा भाजपा सरकार को अल्पमत करार देने व राज्यपाल से समय लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि सपने लेने में कोई टैक्स नहीं लगता और न ही किसी प्रकार का प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि हुड्डा तो रोज रात सपने में सीएम हाउस में सोते हैं और सुबह अपने मकान में जागते हैं। हुड्डा का इलाज कोई अच्छा डॉक्टर ही कर पाएगा। 
विज्ञापन


तांडव वेब सीरीज पर लगे प्रतिबंध
वेब सीरीज को लेकर देशभर में हो रहे हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि इनके ऊपर नियंत्रण लगाना बहुत जरूरी है। विज ने कहा कि वेब सीरीज को भी फिल्मों की तरह ही सेंसर बोर्ड से पास होना चाहिए। उन्होंने अमेजन प्लेटफार्म पर आई वेब सीरीज तांडव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वेब सीरीज को अमेजन प्लेटफार्म से तुरंत हटा देनी चाहिए। क्योंकि ये हमारे सिस्टम, पॉलिटिक्स, हमारे तानेबाना, युवा पीढ़ी, प्रधानमंत्री के उच्चतम पद सभी पर प्रहार कर रही है। विज ने कहा कि इन्हें इतनी आजादी तो नहीं दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed