फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Deputy CM Dushyant Chautala reached Hisar

हिसार पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, लिखित समस्याएं देने वालों की उमड़ी भीड़

Mon, 26 Oct 2020 06:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Oct 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Deputy CM Dushyant Chautala reached Hisar
- फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोमवार शाम हिसार पहुंचे। वे मंगलवार को होने वाले एयरपोर्ट के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाग लेंगे। सोमवार को उपमुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री ने देर शाम अपने अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर जनसमस्याएं सुनीं। आवास के साथ लगते पार्क में यहां लोगों का तांता लग गया और पार्क में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। जैसे ही चौटाला ने जनसमस्याएं सुननी शुरू की तो लोगों में अपनी लिखित समस्याएं सौंपने की होड़ मच गई। 

विज्ञापन


हर कोई अपनी समस्या पहले उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहता था। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने आदमपुर की अनाजमंडी के किसान विश्राम गृह में अटल किसान-मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया। यह कैंटीन हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा शुरू की गई है, जहां किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। 
विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर डिप्टी सीएम ने कैंटीन में परोसे जाने वाले चार प्रकार के भोजन और चूरमे का भी स्वाद चखा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पूर्व निदेशक डॉ. गोपाल सिंघल के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. सिंघल ने कोरोना महामारी के दौर में अभूतपूर्व कार्य किया है। अंतिम सांस तक चिकित्सक होने के नाते अपने धर्म का निवर्हन करते रहे। सही मायनों में वे सबसे बड़े कोरोना योद्धा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed