फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Be careful unique thug gang active in Haryana

पैंट उतरवाकर अनोखी ठगी, आप भी रहें सावधान! पूरी वारदात पढ़ रह जाएंगे हैरान

Fri, 17 Jul 2020 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Be careful unique thug gang active in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

अपने नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी की वारदात के बारे में सुना होगा। एटीएम और डेबिट कार्ड के जरिए भी ठगी की खबरें पढ़ चुके होंगे। कई बार लोगों के पैसे दोगुना करने के नाम पर ठगी कर ली जाती है। लेकिन हरियाणा के पानीपत में ठगी का बेहद अजीब तरीका सामने आया है। इसके बाद से हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां के सनौली रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान के मालिक से दो ठगों ने अजीब तरीके से ठगी को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


हार्डवेयर की दुकान पर आए दो ठगों ने दुकानदार से कहा कि वो एक धर्म विशेष से हैं। वो सामान खरीदते समय दुकानदार से कपड़े उतरवाते हैं फिर गमछा डलवाकर सामान खरीदते हैं। जब दुकानदार ने सामान देने को अपने कपड़े उतारे तो ठग उसका पैंट लेकर फरार हो गए। जिसमें 40 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


इसके बाद दुकानदारों ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पर दो युवक आए थे। दोनों युवकों ने पहले बाल्टी का मोलभाव किया और बाल्टी को पसंद कर लिया। इसके बाद वो परदों की पाइप के बात करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि आपको पैंट उतारकर गमछा पहनना पड़ेगा। दुकानदार ने गमछा पहनकर पैंट अलग रख दी। आरोपी उसका पैंट उठाकर फरार हो गए। जिसमें 40 हजार रुपये थे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। चांदनी बाग थाना पुलिस के एएसआई अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच शुरू दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed